पनामा: 90 दिनों के लिए वेनेजुएला की एयरलाइंस पर लगाया प्रतिबंध

पनामा के राष्ट्रपति जुआन कार्लोस वारेला के कार्यालय ने बताया कि 25 अप्रैल से शुरू होकर अगले 90 दिन तक मालवाहक और यात्री विमानों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा. यह प्रतिबंध वेनेजुएला की 10 कंपनियों पर लागू होगा.

Advertisement
प्रतिकात्मक फोटो प्रतिकात्मक फोटो

संदीप कुमार सिंह

  • पनामा सिटी,
  • 11 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

मध्य और दक्षिण अमेरिका को जोड़ने वाली भूमि पर स्थित पनामा देश है. पनामा ने वेनेजुएला देश के खिलाफ हाल ही में एक सख्त कदम उठाया है. पनामा ने अपने देश में  वेनेजुएला की कंपनियों की उड़ानों को संचालन करने से रोक दिया है.

दरअसल, वेनेजुएला के पिछले हफ्ते राजनयिक और व्यापारिक प्रतिबंधों की घोषणा की थी. जिसके विरोध में पनामा ने उसके देश की उड़ानों का संचालन करने से रोक दिया है.

Advertisement

पनामा के राष्ट्रपति जुआन कार्लोस वारेला के कार्यालय ने बताया कि 25 अप्रैल से शुरू होकर अगले 90 दिन तक मालवाहक और यात्री विमानों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा. यह प्रतिबंध वेनेजुएला की 10 कपंनियों पर लागू होगा.

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह वेनेजुएला ने भी अपने सीमा क्षेत्र से उड़ान भरने वाले पनामा के विमानों पर प्रतिबंध लगा दिया था. जिसके बाद पनामा की सरकार ने वेनेजुएला के अधिकारियों की एक सूची जारी की. जिसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो का नाम भी शामिल किया है पनामा सरकार के मुताबिक यह सभी धनशोधन में शामिल हो सकते हैं.

बता दें कि वेनेजुएला ने वरेला और कोपा सहित अन्य विमानन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement