सरकार में नहीं कोई पद फिर भी अधिकारियों और मंत्रियों की मीटिंग ले रहे नवाज शरीफ, दे रहे निर्देश

पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए चुनाव, जिनमें धांधली के आरोप लगे थे, के बाद से पीएमएल-एन चीफ बेहद लो-प्रोफाइल बने हुए हैं. हालांकि सार्वजनिक रूप से नवाज शरीफ को अपनी बेटी के साथ पंजाब सरकार की प्रशासनिक बैठकों में अध्यक्षता या सह-अध्यक्षता करते देखा गया है.

Advertisement
नवाज शरीफ (फाइल फोटो) नवाज शरीफ (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • इस्लामाबाद,
  • 02 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

आलोचनाओं से बेफिक्र पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक और प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता की है. इस मीटिंग में उनकी बेटी और पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज भी मौजूद रहीं. नवाज पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी पीएमएल-एन (पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज) के प्रमुख हैं. सोमवार को उन्होंने कृषि क्षेत्र के कुछ मुद्दों की समीक्षा के लिए एक बैठक की सह-अध्यक्षता की.

Advertisement

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है. नवाज शरीफ की ओर से प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता पाकिस्तान में सवालों के घेरे में है क्योंकि प्रांतीय या संघीय सरकार में उनके पास कोई आधिकारिक पद नहीं है. वह सिर्फ नेशनल असेंबली के एक सदस्य हैं. 

बिना किसी आधिकारिक पद के ले रहे बैठकें

पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए चुनाव, जिनमें धांधली के आरोप लगे थे, के बाद से पीएमएल-एन चीफ बेहद लो-प्रोफाइल बने हुए हैं. हालांकि सार्वजनिक रूप से नवाज को अपनी बेटी के साथ पंजाब सरकार की प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता या सह-अध्यक्षता करते देखा गया है. 

इस पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि नवाज शरीफ के पास किसी भी सरकार में कोई आधिकारिक पद नहीं है. वह सिर्फ नेशनल असेंबली के एक सदस्य और पार्टी के मुखिया हैं. मार्च में शरीफ ने पंजाब सरकार की तीन प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता की थी जिस पर कई लोगों की भौहें तन गई थीं.

Advertisement

पीटीआई ने लगाए धांधली के आरोप

इतना ही नहीं शरीफ ने प्रांत में कई प्रोजेक्ट्स को लेकर संबंधित अधिकारियों और मंत्रियों को निर्देश भी जारी किए. 8 फरवरी को हुए चुनाव में शरीफ ने लाहौर से जीत हासिल की थी. जेल में बंद पूर्व पाक पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) का आरोप है कि पीएमएल-एन ने धांधली के जरिए जनादेश को अपने पक्ष में कर लिया. इस्लामाबाद की कुर्सी पर बैठने से पहले नवाज शरीफ 1980 के दशक में दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री भी रहे. वह लगातार तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »