जाधव की मां-पत्नी से बदसलूकी पर पाक का कुतर्क, सुरक्षा के लिए ऐसा बर्ताव जरूरी

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा अहमद आसिफ ने भारत के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि 25 दिसंबर को पत्नी और मां से जाधव की मुलाकात मानवता के आधार पर कराई गई थी.

Advertisement
पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां के साथ किए गए बर्ताव को सुरक्षा के लिए जरूरी कहा. पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां के साथ किए गए बर्ताव को सुरक्षा के लिए जरूरी कहा.

राहुल विश्वकर्मा

  • इस्लामाबाद,
  • 29 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:04 AM IST

पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ मुलाकात के दौरान किए गए दुर्व्यवहार का बचाव किया है. पाकिस्तान ने मुलाकात के दौरान जाधव की मां और पत्नी के साथ किए गए बर्ताव को सुरक्षा के लिए जरूरी ठहराया है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा अहमद आसिफ ने भारत के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि 25 दिसंबर को पत्नी और मां से जाधव की मुलाकात मानवता के आधार पर कराई गई थी. आसिफ ने कहा कि पहले तो मुलाकात का वक्त 30 मिनट ही तय था, लेकिन अनुरोध पर इसे बढ़ाकर 40 मिनट किया गया. उन्होंने दावा किया कि जाधव की मां ने मुलाकात के बाद पाकिस्तान का शुक्रिया अदा किया था.

Advertisement

कल पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया था कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने है. पाक ने उनके जूते में किसी धातु की वस्तु होने की आशंका जाहिर की थी. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल के हवाले से कहा गया था कि अधिकारियों को पता लगाना था कि जूते में मौजूद ‘धातु की वस्तु’ कोई कैमरा या रिकॉर्डिंग चिप तो नहीं थी.

विदेश मंत्री ने कहा कि की ओर से मानवता दिखाने से यह तथ्य खत्म नहीं हो जाता कि जाधव भारतीय नौसेना का एक सेवारत अधिकारी है और एक दोषी भारतीय आतंकवादी एवं जासूस है. उन्होंने कहा कि इसी वजह से समग्र सुरक्षा जांच जरूरी थी.  कूटनीतिक माध्यमों से दोनों देश इस पर पहले ही सहमत हो चुके थे. जाधव के परिवार से आदर एवं गरिमा के साथ बर्ताव किया गया और पूरी तरह सुरक्षा कारणों से कपड़े बदलवाए गए एवं गहने उतरवाए गए.

Advertisement

विदेश मंत्री ने कहा कि मुलाकात के बाद जाधव की मां और पत्नी ने अपने पहले वाले कपड़े पहन लिए और उनके रवाना होने से पहले उनका सारा सामान उन्हें वापस कर दिया गया.   हालांकि, जाधव की पत्नी के जूते रख लिए गए, क्योंकि उनमें से एक में ‘धात्विक चिप’ होने के कारण वे सुरक्षा जांच में खरे नहीं उतर सके. उन्होंने कहा कि उनके जूतों की जांच हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »