नॉर्वे के समंदर में हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग, 6 लोग थे सवार, सभी अस्पताल में भर्ती

हौकलैंड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल का कहना है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शामिल सभी छह लोगों को यहां लाया गया लेकिन फिलहाल उनकी मेडिकल स्थिति को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है.

Advertisement
नॉर्वे में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त नॉर्वे में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 5:58 AM IST

नॉर्वे में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर की समंदर में क्रैश लैंडिंग हुई. इस हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे. बाद में सभी लोगों को समंदर से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना बर्जेन में हुई. बुधवार शाम लगभग 7.30 बजे के बाद से हेलीकॉप्टर लापता था. बाद में कुछ लोगों ने क्रैशसाइट के पास समंदर में कुछ लोगों को देखा. 

Advertisement

हौकलैंड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल का कहना है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शामिल सभी छह लोगों को यहां लाया गया लेकिन फिलहाल उनकी मेडिकल स्थिति को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह  Sikorsky S-92 मॉडल का हेलीकॉप्टर था और तलाशी एवं बचाव ट्रेनिंग मिशन का हिस्सा था. हालांकि, हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »