उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने कहा है कि बैलिस्टिक मिसाइल में इस्तेमाल के लिए न्यूक्लियर वॉरहेड्स (परमाणु हथियार) को छोटा किए जाने से वह बेहद खुश हैं. इसके पहले देश के परमाणु वैज्ञानिकों के साथ एक बैठक में वह शामिल हुए थे. उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
हमला रोकने के लिए ताकत बढ़ाने का दावा
केसीएनए न्यूज एजेंसी के मुताबिक किम ने देश के परमाणु मामलों के जानकारों को बताया कि देश की करने की क्षमता जितनी मजबूत होगी, वह आक्रमण को उतने ही अधिक असरदार तरीके से रोकने के काबिल होगा.
दी थी परमाणु हमले की चेतावनी
इससे पहले, उन्होंने दावा किया था कि उसके परमाणु हथियार इतने छोटे हैं कि उनका इस्तेमाल लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइलों में हो सकता है. जानकारों ने उनके इस दावे पर सवाल उठाए थे. उत्तर कोरिया ने सोमवार को के संयुक्त युद्ध अभ्यास शुरू करने के बाद एहतियातन परमाणु हमला करने की चेतावनी दी थी.
दूसरे देशों में भी बढ़ा तनाव
उत्तर कोरिया के हाल में किए गए परमाणु परीक्षण और के बाद से तनाव बढ़ गया है. कई देशों ने इसके बाद उत्तर कोरिया को लेकर चिंताएं जताई हैं. उसपर लगे अंतरराष्ट्रीय पाबंदियों को और बढ़ाने की मांग भी सामने आई है.
केशव कुमार / BHASHA