'तुम आतंकवादी, तुमने हजारों लोगों को मारा', न्यूयॉर्क में मोहम्मद यूनुस को लोगों ने दिखाया आईना

न्यूयॉर्क के JFK एयरपोर्ट पर बांग्लादेश की पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का बांग्लादेशी प्रवासियों द्वारा विरोध किया गया. लोगों ने उन्हें आतंकवादी कहा और सैकड़ों लोगों की हत्या का आरोप लगाया.

Advertisement
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के पूर्व मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर हुआ विरोध (Image: Social Media) बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के पूर्व मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर हुआ विरोध (Image: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

बांग्लादेश की पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के एक समहू के गुस्से का सामना करना पड़ा. लोगों ने उन्हें आतंकवादी कह कर उनपर सैकड़ों लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया. सुरक्षा कारणों से उन्हें तुरंत एयरपोर्ट से बाहर ले जाया गया. इस घटना पर अभी तक यूनुस या उनके प्रतिनिधियों की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है.

Advertisement

सोमवार को न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी (JFK) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मोहम्मद यूनुस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार का पद छोड़ने के बाद यह यूनुस का पहला विदेश दौरा था जिस दौरान उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा.

'तुमने बांग्लादेश को जलाया'
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में लोग चिल्ला रहे हैं, 'तुम आतंकवादी हो. तुमने बांग्लादेश में लोगों को मारा है. तुम यहां क्यों आए?' वीडियो में लोग यूनुस पर बांग्लादेश को जलाने का आरोप लगा रहे हैं. वीडियो में लोग कह रहे हैं, 'तुमने बांग्लादेश में हजारों पुलिलकर्मियों, तुमने मेरे देश में लोकतंत्र की हत्या की. तुम यहां क्यों आए हो?'

कुछ बांग्लादेशी मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट पर लोगों ने यूनुस पर हजारों पुलिसकर्मियों की मौत का आरोप लगाते हुए उन्हें वापस जाने को कहा. हालात बिगड़ता देख, सुरक्षाकर्मी फौरन यूनुस को घटनास्थल से सुरक्षित बाहर ले गए. 

Advertisement

ढाका के अखबार 'डेली सन' ने एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों के हवाले से बताया कि बहस के दौरान यूनुस और उनके साथ मौजूद उनकी सहयोगी लामिया मोर्शेद जल्दी से एयरपोर्ट के अंदर वापस चले गए. फिलहाल इस घटना पर यूनुस या उनके प्रतिनिधियों की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: कट्टरपंथी नेता के इशारे पर बांग्लादेश की सड़कों पर भीड़, लगे 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' के नारे

वीडियो में क्या है?

एयरपोर्ट पर हुई बहस के वीडियो में एक व्यक्ति मोहम्मद यूनुस से कहता है, "तुम आतंकवादी हो. तुमने हजारों लोगों को मारा है." अगस्त 2024 में शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद हिंसा और अशांति को संभालने के तरीके को लेकर भी उनके अंतरिम प्रशासन की खूब आलोचना हुई. 

गौरतलब है, यूनुस के कार्यकाल के दौरान भारत-बांग्लादेश संबंधों में भी गिरावट आई. मार्च 2025 में चीन में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के बारे में उनकी टिप्पणियों ने दोनों देशों के संबंधों में खटास लाई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »