'नदी पार कर रही थी तभी...', नेपाल फ्लड में बची 11 साल की बच्ची ने सुनाई आपबीती

नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड में कम से कम 157 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग लापता हैं. 11 साल की रिहाना लामिछाने ने स्कूल से लौटते समय बाढ़ के पानी से बचकर अपनी जान बचाई.

Advertisement
नेपाल के फ्लड में अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है नेपाल के फ्लड में अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:52 PM IST

नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड में कम से कम 100 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग लापता हैं. तबाही के बीच अब ऐसी कहानियां भी सामने आ रही हैं, जिनमें लोगों ने मौत को बेहद करीब से देखा और किसी तरह अपनी जान बचाई. इन्हीं में हैं 11 साल की रिहाना लामिछाने, जो स्कूल से लौट रही थीं और बात करने में काफी घबराई हुई थीं. उन्होंने कहा- मेरे दोस्त कहां गए पता नहीं. मैं तो स्कूल से लौटते हुए नदी पार क रही थी, तभी अचानक से बाढ़ का पानी आ गया.

Advertisement

काठमांडू के नेशनल ट्रॉमा सेंटर में 11 वर्षीय रिहाना लामिछाने का इलाज चल रहा है. रिहाना ने भी बेहद करीब से मौत का सामना किया. उसने बताया कि वह स्कूल में थी, लेकिन बाढ़ के खतरे को देखते हुए स्कूल बंद कर दिया गया और बच्चों को घर जाने के लिए कहा गया. रिहाना ने बताया, 'मैं नदी पार कर रही थी, तभी अचानक बाढ़ का पानी तेजी से आ गया.' हादसे में उसकी छाती और पैर में चोट आई है. रिहाना ने कहा कि वह सुरक्षित होने से खुश है, लेकिन उसे नहीं पता कि उसके दोस्तों के साथ क्या हुआ.

उनकी मां रीता को एक दोस्त से फोन पर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वह बेटी को तलाशने दौड़ीं. बेटी को सुरक्षित देखकर उन्होंने राहत की सांस ली.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »