लंदन से लौटे नवाज शरीफ, कल कोर्ट में होंगे पेश

पनामा पेपर घोटाले में भ्रष्टाचार और मनीलॉन्ड्र‍िंग का ओरोप झेल रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ लंदन से पाकिस्तान लौट आए हैं. इस मामले में कल कोर्ट में सुनवाई होनी है. 

Advertisement
नवाज शरीफ नवाज शरीफ

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

पनामा पेपर लीक के बाद भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्र‍िंग का आरोप झेल रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ लंदन से अपने देश लौट आए हैं. इस मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई होनी है. मामले में नवाज की बेटी और दामाद पर भी आरोप हैं. शरीफ अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए लंदन गए थे. उनकी पत्नी कुलसुम नवाज को गले का कैंसर है.

Advertisement

क्या था मामला

दरअलस, यह पूरा मामला साल 1990 के दशक का है, जब प्रधानमंत्री थे. नवाज शरीफ पर पनामा के बैंक में कालाधन जमा करने और धनशोधन के जरिये संपत्ती बनाने का आरोपी पाया गया था.  इन संपत्त‍ियों का खुलासा पिछले साल पनामा पेपर्स लीक मामले से हुआ था. इन संपत्तियों के पीछे विदेश में बनाई गई कंपनियों का धन लगा हुआ है और इन कंपनियों का स्वामित्व शरीफ की संतानों के पास है. इन संपत्तियों में लंदन स्थित चार महंगे फ्लैट शामिल हैं.

दबाव में लौटे पाकिस्तान

पनामा पेपर घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के तीनों मामलों में के पेश नहीं होने पर जवाबदेही अदालत ने 26 अक्तूबर को उनके खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसके बाद शरीफ को मजबूरन पाकिस्तान लौटना पड़ा.  अदालत इस मामले में कल फिर से सुनवाई शुरू करेगी. इन मामलों में शरीफ, उनकी बेटी मरियम, दामाद मोहम्मद सफदर को समन भेजे गए हैं.

Advertisement

आत्मविश्वास से लबरेज दिखे नवाज

सरकारी पीटीवी के फुटेज में शरीफ को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन के विमान से इस्लामाबाद के शहीद बेनजीर भुट्टो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते देखा गया. हवाई अड्डे पर वो आत्मविश्वास से लबरेज दिखे और हवाईअड्डे से बाहर निकलते हुए उन्होने अपने समर्थकों को देखकर हाथ भी हिलाया. सत्तारूढ़ दल के वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की जिसके बाद उन्होंने हवाईअड्डे के वीआईपी लाउंज में पार्टी के नेताओं के साथ बातचीत की. बाद में वह निजी वाहन से इस्लामाबाद स्थित पंजाब हाउस की ओर रवाना हो गए. ऐसा कहा जा रहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करने के बाद ही लौटे हैं.

बीमार पत्नी को छोड़कर आए

पाकिस्तान लौटने से पहले लंदन में मीडिया से रू-ब-रू हुए थे. नवाज शरीफ ने कहा था कि वो ऐसे फर्जी मामलों का सामना करने के लिए पाकिस्तान लौट रहे हैं. जबकि उनकी पत्नी को उनकी बहुत जरूरत है. बता दें कि की पत्नी को गले का कैंसर है, जिसका इलाज लंदन में हो रहा है.

उन्होंने कहा कि ये मामले फर्जी हैं, लेकिन मैं उनका सामना करने के लिए लौट रहा हूं. राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने आठ सितंबर को , उनके बच्चों और दामाद के खिलाफ इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत में तीन मुकदमे दायर किए थे. ऐसा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »