जाकिर नाईक की जा सकती है स्थायी नागरिकता, मलेशियाई PM ने दिया संकेत

विवादित इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाईक की मुश्किलें बढ़ सकती है. दरअसल, मलेशियाई मीडिया ने मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के हवाले से कहा है कि जाकिर नाइक की स्थायी नागरिकता को रद्द किया जा सकता है. लेकिन ये साबित होना चाहिए कि उनके कामों से देश को नुकसान पहुंच रहा है. वहीं पुलिस अब जाकिर नाईक को लेकर जांच में जुट गई है.

Advertisement
जाकिर नाईक (फाइल) जाकिर नाईक (फाइल)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST

विवादित इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाईक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल, मलेशियाई मीडिया ने मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के हवाले से कहा है कि जाकिर नाइक की स्थायी नागरिकता को रद्द किया जा सकता है. लेकिन ये साबित होना चाहिए कि उनके कामों से देश को नुकसान पहुंच रहा है. वहीं पुलिस अब जाकिर नाईक को लेकर जांच में जुट गई है.

Advertisement

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस मामले में कोई ऐक्शन लेने से पहले पुलिस जांच का इंतजार करेगी. जाकिर नाईक पर मलेशियाई अल्पसंख्यकों, चीनी नागरिकों और भारतीयों को लेकर विवादास्पद और संवेदनशील बयानों के मामलों की जांच पूरी होने तक मलेशियाई सरकार इंतजार करेगी.  

महातिर मोहम्मद ने आगे कहा, "इस मौके पर पुलिस अपनी जांच कर रही है. अगर वो कोई गलत बयान दे रहे हैं तो हमारे लिए यह जरूरी है कि हम उनका पीआर स्टेटस वापस ले लें." उन्होंने यह भी कहा कि जाकिर नाईक को भड़काऊ भषण देने से रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है.

वहीं जाकिर नाईक के सार्वजनिक माफी मांगने को लेकर पूछे गए सवाल पर महातिर मोहम्मद ने कहा कि इस मामले को फिलहाल पुलिस जांच पर छोड़ देते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »