मैड्रिड की एक बिल्डिंग में धमाके से मचा हड़कंप, 25 घायल, गैस लीक की आशंका

मैड्रिड की एक तीन मंजिला इमारत में शनिवार को गैस लीक के कारण बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 25 लोग घायल हो गए. दमकल विभाग ने मलबे से चार लोगों को बचाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. धमाके से आसपास के इलाके में भी भारी नुकसान हुआ है. पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद हैं और जांच जारी है.

Advertisement
धमाके की वजह अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में गैस लीक की संभावना जताई जा रही है. (Photo: AFP) धमाके की वजह अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में गैस लीक की संभावना जताई जा रही है. (Photo: AFP)

aajtak.in

  • मैड्रिड,
  • 14 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 9:20 AM IST

मैड्रिड में शनिवार को एक बड़े धमाके ने दहशत फैला दी. राजधानी की एक इमारत में हुए इस धमाके में 25 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस, दमकल और रेस्क्यू टीमों को तैनात किया गया.

स्पेन की न्यूज एजेंसी EFE के अनुसार, शुरुआती जांच में दमकल कर्मियों को शक है कि धमाका गैस लीक की वजह से हुआ. हालांकि, पुलिस ने अभी तक कारणों की पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में फटा AC, 3 घायल, कंप्रेसर ब्लास्ट के पीछे ये होती हैं वजह

इमारत की निचली मंजिल पर हुआ ब्लास्ट

दमकल विभाग के प्रमुख जेवियर रोमेरो ने बताया कि धमाका दोपहर करीब 3 बजे तीन मंजिला इमारत की निचली मंजिल पर हुआ. घटना के बाद बचाव दल ने मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

धमाके से आसपास का इलाका भी प्रभावित हुआ. इमारत की निचली मंजिल पर स्थित एक कैफे, एक दुकान और अन्य संपत्तियों को गंभीर नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सुरक्षाकर्मी एहतियातन जांच में जुटे हुए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »