Vanuatu PM on Lalit Modi: ललित मोदी ना घर के, ना घाट के... जहां की नागरिकता लेकर खुश हुए थे, वहां के PM ने बढ़ाया संकट

वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने नागरिकता आयोग से ललित मोदी का पासपोर्ट तत्काल प्रभाव से रद्द करने को कहा है. पीएम ने कहा कि मैंने नागरिकता आयोग को निर्देश दिया है कि वह ललित मोदी का पासपोर्ट तुरंत रद्द कर दे. 

Advertisement
ललित मोदी (फाइल फोटो) ललित मोदी (फाइल फोटो)

गीता मोहन

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने भारत का पासपोर्ट सरेंडर कर एक छोटे से देश वानुआतु की नागरिकता ले ली थी. लेकिन अब वानुआतु के प्रधानमंत्री ने ललित मोदी को झटका दे दिया है. 

वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने नागरिकता आयोग से ललित मोदी का पासपोर्ट तत्काल प्रभाव से रद्द करने को कहा है. पीएम ने कहा कि मैंने नागरिकता आयोग को निर्देश दिया है कि वह ललित मोदी का वानुआतु पासपोर्ट तुरंत रद्द कर दे. 

Advertisement

मुझे बीते 24 घंटे में यह जानकारी मिली कि इंटरपोल ने ललित मोदी को लेकर भारत सरकार की ओर से भेजे गए अलर्ट नोटिस को न्यायिक साक्ष्य के अभाव में दो बार खारिज किया था. 

उन्होंने कहा कि वनुआतु का पासपोर्ट रखना एक विशेषाधिकार है ना कि कोई अधिकार. ऐसे में याचिकाकर्ताओं को वैध कारणों से ही नागरिकता लेनी चाहिए. 

बता दें कि ललित मोदी ने सात मार्च को लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था. बाद में विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टी की थी कि ललित मोदी ने अपना पासपोर्ट जमा कर दिया है. 

कहां है वानुआतु?

वानुआतु दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित है. यहां की अर्थव्यवस्था खास तौर पर खेती, टूरिज्म, मछली पकड़ने और विदेशी वित्तीय सेवाओं पर आधारित है. वानुआतु में निवेश आधारित नागरिकता है यानी निवेश कर यहां की नागरिकता हासिल की जा सकती है. पासपोर्ट की बिक्री यहां की सरकार की आय का प्रमुख स्रोत है. 

Advertisement

एक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 तक वानुआतु का पासपोर्ट 113 देशों में बिना वीजा के प्रवेश की अनुमति देता है. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, वानुआतु का पासपोर्ट दुनिया में 51वें नंबर पर है (199 देशों में से), जो सऊदी अरब (57), चीन (59) और इंडोनेशिया (64) से ऊपर है. भारत 80वें स्थान पर है.  

एक और दिलचस्प बात ये है कि वानुआतु एक टैक्स हेवेन है, जहां आपको ना तो इनकम, संपत्ति या किसी तरह का कार्पोरेट टैक्स ही लगता है. पिछले दो सालों में 30 अमीर भारतीयों ने यहां की नागरिकता हासिल की है,और यहां नागरिकता लेने वालों में चीन के लोग सबसे आगे हैं.

ललित मोदी 2010 में भाग गए थे ब्रिटेन

आईपीएल की शुरुआत करने वाले ललित मोदी 15 साल पहले भारत से ब्रिटेन भाग गए थे. भारत लगातार उनके प्रत्यर्पण की मांग करता रहा है, और कानूनी लड़ाई भी चल रही है लेकिन अब उन्होंने भारत की नागरिकता त्यागने का फैसला किया है, और जिस देश वानुआतु की नागरिकता उन्होंने ली है, वहां की आबादी पुडुचेरी से भी कम है, जिससे मामले में एक फ्रेश ट्विस्ट आया है. हालांकि, वह अपने ऊपर लगे तमाम मनी लान्ड्रिंग और टैक्स चोरी के आरोपों को खारिज करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »