'आलसी-दुखी लोग अप्लाई करें, पर नहाकर आएं', नौकरी का विज्ञापन हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक जॉब ऐड वायरल हो रहा है. इसमें कैंडिडेट्स से दो अजीबोगरीब स्किल्स की डिमांड की गई है. इसके अलावा कैंडिडेट्स से जॉब इंटरव्यू के लिए नहा कर आने के लिए कहा गया है. ट्विटर पर कई लोग इस जॉब ऐड की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह इसी जॉब के लिए बने हैं.

Advertisement
आलसी लोगों को जॉब पर रखने के लिए लगाया गया ऐड (प्रतीकात्मक तस्वीर/GettyImages) आलसी लोगों को जॉब पर रखने के लिए लगाया गया ऐड (प्रतीकात्मक तस्वीर/GettyImages)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST
  • ट्विटर पर वायरल हुआ ये जॉब ऐड
  • पोस्ट पर यूजर ने लिखा- मैं इसी जॉब के लिए बना हूं

आमतौर पर एक जॉब के लिए लोगों से कई तरह की योग्यता, एक्सपीरियंस और स्किल्स की डिमांड की जाती है, लेकिन हम आपको एक ऐसे जॉब के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें किसी भी डिग्री या कोई खास टैलेंट की जरूरत नहीं है. इस जॉब को पाने के लिए बस आपमें बेहद सामान्य से दो गुण होने चाहिए. अगर आप आलसी और दुखी हैं तो इस जॉब के लिए परफेक्ट कैंडिडेट हैं.

Advertisement

खास बात यह भी है कि इस अनोखे जॉब के बारे में ऐड के जरिए लोगों को बताया जा रहा है. इस ऐड को एक दुकान के बाहर पेपर पर लगाया गया था. किसी शख्स ने जॉब ऐड की फोटो ली और उसे ट्विटर पर अपलोड कर दिया. अब ये पोस्ट वायरल हो रहा है. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि किसी ने प्रैंक के तौर पर यह विज्ञापन जारी किया है, या फिर यह वास्तविक है)

वायरल विज्ञापन में डिटेल में बताया गया है कि उन्हें कैसे कैंडिडेट की जरूरत है? सबसे ऊपर बोल्ड फॉन्ट में लिखा गया है- स्टाफ की जरूरत है. इसके बाद ये बताया गया है कि उन्हें कैसे कैंडिडेट्स की जरूरत है.

फोटो में लिखा गया है- कैंडिडेट, आलसी और दुखी जरूर हों ताकि वह यहां पहले से काम कर रहे स्टाफ से घुल मिल पाए. सी वी के साथ यहां आएं. आने से पहले स्नान जरूर कर लें. बस इतना ही.

Advertisement

कुछ लोगों का दावा है कि यह विज्ञापन एक दुकान की खिड़की पर लगा था. सफेद पेपर पर प्रिंट कर इसे ब्लू टैग से लगाया गया था. यह फोटो  ट्विटर पर वायरल हो रहा है. लोगों को ये जॉब काफी पसंद आ रही है क्योंकि इसमें ना ही किसी खास टैलेंट की जरूरत है और ना किसी एक्सपीरियंस की.

इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने रिएक्ट किया है.  LinkedIn UK ने पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा- जब जॉब रिक्वायरमेंट्स बहुत ज्यादा ईमानदार हों. लोग इसे मजाक समझ रहे हैं और इस पोस्ट पर लोगों ने हंसने वाले इमोजी भेजे. वहीं एक यूजर ने लिखा – मैं तो इसी जॉब के लिए बना हूं. दूसरे ने लिखा- इसके लिए कहां सिग्नेचर करना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »