ईरान में दिग्गज सुन्नी मौलवी मोहम्मद अनवर की हत्या, जुमे की नमाज की करते थे अगुवाई

ईरान पर अमेरिकी हमले के बीच सुन्नी समुदाय के नेता मौलवी मोहम्मद अनवर रीगी की हत्या कर दी गई है. ईरान के मिर्जावेह प्रांत के गवर्नर ने इसकी जानकारी दी है.

Advertisement
अनवर मोहम्मद रीगी सुन्नी समुदाय के बड़े नेता थे. (Photo:X/Tasnimnews_EN) अनवर मोहम्मद रीगी सुन्नी समुदाय के बड़े नेता थे. (Photo:X/Tasnimnews_EN)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST

ईरान में एक बड़े सुन्नी मौलवी की हत्या कर दी गई है. मिर्जावेह प्रांत के गवर्नर ने बताया कि अज्ञात हथियारबंद लोगों ने शहर की अली इब्न अबी तालिब मस्जिद में सुन्नी मौलवी मोहम्मद अनवर रीगी की हत्या कर दी है. उन्होंने इसे आतंकी हमला करार दिया है. मिर्जावेह ईरान के दक्षिण पश्चिमी प्रांत का इलाका है. उन्होंने कहा कि कुछ हथियारबंद आतंकियों ने उसकी हत्या की है. 

Advertisement

सुन्नी धर्मगुरु मौलवी अनवर रीगी की जब हत्या की गई तो ईरान के स्थानीय समय के अनुसार सुबह के 4 बज रहे थे. इसलिए इस घटना को लेकर कई थ्योरीज चल रही है.

मौलवी मोहम्मद अनवर रिगी ईरान के बलूचिस्तान प्रांत के मिर्जावेह शहर में सुन्नी समुदाय के एक प्रमुख नेता थे. वे मस्जिद अली इब्न अबी तालिब के इमाम-ए-जुम्मा थे.

वे बलूच समुदाय के एक मौलवी थे. ईरान में सुन्नी आबादी वाले क्षेत्रों (खासकर बलूचिस्तान) में वे स्थानीय स्तर पर धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे.

उनकी नियुक्तिमिर्जावेह  की मस्जिद में इमाम-ए-जुम्मा के रूप में हुई थी. यह नियुक्ति विवादास्पद रही, क्योंकि इससे पहले मौलवी अब्दुल क़हार मीरबलोचज़ही को गिरफ्तार किया गया था और कई स्थानीय लोगों ने इस पर विरोध जताया था. 

 मिर्जावेह  में मस्जिद के पास अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने उन पर गोलीबारी की. गोली लगने से वे मौके पर ही शहीद हो गए. यह उन पर दूसरा हमला था. दिसंबर 2024 में भी उन पर गोलीबारी हुई थी, लेकिन उस समय वे बच गए थे. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »