Advertisement

US-Israel Attacks Iran LIVE: मिडिल ईस्ट में तीसरा युद्धपोत भेज रहा US, ईरान ने जॉर्डन में तबाह किया अमेरिकी डिफेंस सिस्टम

aajtak.in | नई दिल्ली | 07 मार्च 2026, 9:03 AM IST

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज आठवां दिन है. हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. इस बीच अमेरिकी सेना मिडिल ईस्ट में तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात करने की तैयारी कर रही है. वहीं, ईरान ने जॉर्डन में तैनात अमेरिका के टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम को तबाह कर दिया है.

तेहरान में इजरायली हमले के बाद क्षतिग्रस्त इमारत का एक दृश्य (Photo: ITG)

अमेरिका और इजरायल की ईरान संग जंग का आज 8वां दिन है. बीते सात दिन भी युद्ध में मिसाइल और बम रॉकेट से हमले की रफ्तार तेज है. अब सवाल है कि युद्ध को भी डील की तरह देखने वाले डोनाल्ड ट्रंप क्या ईरान को पढ़ने में भूल कर गए हैं. क्योंकि अमेरिका भले ही युद्ध को फुटबॉल मैच की तरह देख रहा हो लेकिन ईरान शतरंज के खेल की तरह जंग की लंबी तैयारी करके बैठा है.

ईरान ने जॉर्डन में तैनात अमेरिका के टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम को नष्ट कर दिया है. वहीं अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी सेना मिडिल ईस्ट में तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात करने की तैयारी कर रही है.

9:03 AM (4 मिनट पहले)

आसमान में मिसाइलों की हलचल

Posted by :- Aman

मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच इजरायल और वेस्ट बैंक के आसमान में मिसाइलों की गतिविधि देखी गई.
 


 

8:59 AM (8 मिनट पहले)

अमेरिकी बलों ने किया 3000 से ज्यादा टारगेट्स पर हमला

Posted by :- Aman

ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के पहले हफ्ते में अमेरिकी बलों ने 3,000 से अधिक टारगेट्स पर हमला किया है.
 

 

8:48 AM (19 मिनट पहले)

ईरान ने इजरायल पर दागीं मिसाइलें

Posted by :- Aman

आईडीएफ के मुताबिक कुछ देर पहले ईरान की ओर से इजरायल के क्षेत्र की तरफ मिसाइलें दागी गईं हैं. इन खतरों को रोकने के लिए इजरायल का डिफेंसिव सिस्टम सक्रिय है. होम फ्रंट कमांड ने प्रभावित इलाकों में लोगों के मोबाइल फोन से अलर्ट रहने की सलाह दी है और जरूरी निर्देशों का पालन करने को कहा है.

8:31 AM (36 मिनट पहले)

ईरान का अमेरिका-इजरायल को ओपन चैलेंज

Posted by :- Aman

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और इजरायल को खुली चुनौती दे दी है. ईरानी सैन्य अधिकारियों ने कहा कि अगर डोनाल्ड ट्रंप में हिम्मत है तो वह तेल टैंकरों को अमेरिकी युद्धपोतों की सुरक्षा में इस रास्ते से निकालकर दिखाए.

यह भी पढ़ें: 'हिम्मत है तो...', स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज

Advertisement
7:59 AM (एक घंटा पहले)

जॉर्डन में अमेरिकी डिफेंस सिस्टम को ईरान ने किया निष्क्रिय

Posted by :- Aman

ईरान ने जॉर्डन में तैनात अमेरिका के टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम को निशाना बनाकर उसे निष्क्रिय कर दिया है.

Photo: ITG
7:50 AM (एक घंटा पहले)

मिडिल ईस्ट में तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात करने की तैयारी में अमेरिका

Posted by :- Aman

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी सेना मिडिल ईस्ट में तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात करने की तैयारी कर रही है.

7:45 AM (एक घंटा पहले)

IRGC का न्यू जनरेशन मिसाइल सिस्टम

Posted by :- Aman

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 की 23वीं लहर शुरू करने की घोषणा की. इसमें कब्जे वाले क्षेत्रों और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए नई जनरेशन की मिसाइल सिस्टम के इस्तेमाल पर जोर दिया गया.

शुक्रवार को जारी बयान में आईआरजीसी के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने कहा कि ऑपरेशन के इस नए चरण में ड्रोन और मिसाइलों का संयुक्त हमला हिस्सा बनाया गया है.

7:26 AM (एक घंटा पहले)

Defence Secretary Pete Hegseth: 'अमेरिका हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है'

Posted by :- Aman

रूस द्वारा ईरान को खुफिया जानकारी दिए जाने की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने कहा कि, अमेरिका हर गतिविधि पर करीबी नजर रख रहा है. अगर रूस ईरान की मदद कर रहा है, तो उसे भी अमेरिकी सैन्य रणनीति में शामिल किया जा रहा है.

रक्षा मंत्री ने आगे कहा अमेरिकी जनता निश्चिंत रहे, हमारे कमांडर-इन-चीफ को पूरी तरह जानकारी है कि कौन किससे बात कर रहा है. जो भी चीज नहीं होनी चाहिए, चाहे वह खुले तौर पर हो या बैक-चैनल के जरिए, उसका मजबूती से सामना किया जा रहा है.

6:57 AM (2 घंटे पहले)

क्या रूस ने दी ईरान को खुफिया जानकारी?

Posted by :- Aman

अमेरिकी खुफिया जानकारी से परिचित दो अधिकारियों के अनुसार, रूस ने ईरान को ऐसी जानकारी दी है जो तेहरान को क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी युद्धपोतों, विमानों और अन्य संसाधनों पर हमला करने में मदद कर सकती है.

Advertisement
5:12 AM (3 घंटे पहले)

US ने ईरान में बड़ी बमबारी की चेतावनी दी

Posted by :- Vishnu Rawal

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि आज की रात ईरान में यूनाइटेड स्टेट्स का 'सबसे बड़ा बमबारी अभियान' होगा. U.S. और इजरायली अधिकारियों ने कहा है कि ईरान पर हमले बढ़ेंगे.

4:43 AM (4 घंटे पहले)

इजरायली हमलों से लेबनान में अबतक 217 लोगों की मौत

Posted by :- Vishnu Rawal

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लेबनान में इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 217 हो गई है, और 798 अन्य घायल हुए हैं. ये हमले सोमवार से शुरू हुए थे.

4:40 AM (4 घंटे पहले)

इजरायल एयर फोर्स ने ईरान पर दोबारा हमले शुरू किए

Posted by :- Vishnu Rawal

इजरायल एयर फोर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया. इसमें लिखा था, 'एयर फोर्स ने तेहरान में ईरानी आतंकी शासन के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं.'

3:22 AM (5 घंटे पहले)

अमेरिकी हमारे अरब दोस्तों की जमीन से मासूमों को निशाना बनाते हैं: ईरानी विदेश मंत्री

Posted by :- Vishnu Rawal

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने लिखा, 'ईरान और अरब भाई सदियों से प्यार, दोस्ती और आपसी सम्मान की भावना से साथ-साथ रहते आए हैं. अमेरिकी हमलावर हमारे अरब दोस्तों की जमीन से बच्चों और मासूमों को निशाना बनाते हैं. जहां तक ईरान के जवाब की बात है, तो वह जरूर अमेरिका और उसके संस्थानों के ठिकानों पर होगा.'

3:20 AM (5 घंटे पहले)

ईरानी राष्ट्रपति की पुतिन से फोन पर बात, ताजा हालात पर चर्चा हुई

Posted by :- Vishnu Rawal

ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्षेत्र में नवीनतम घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ फोन पर बात की.

Advertisement
2:46 AM (6 घंटे पहले)

सऊदी अरब ने ईरान के साथ बैकचैनल बातचीत शुरू की

Posted by :- Vishnu Rawal

सऊदी अरब ने मिडिल ईस्ट में बढ़ती लड़ाई को रोकने के लिए ईरान के साथ सीधे डिप्लोमैटिक बातचीत बढ़ा दी है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सऊदी अधिकारियों ने हाल ही में तेहरान के साथ अपने डिप्लोमैटिक बैकचैनल का ज्यादा तेजी से इस्तेमाल किया है, ताकि तनाव कम किया जा सके और पूरे इलाके में जंग को और बढ़ने से रोका जा सके.

1:39 AM (7 घंटे पहले)

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से नहीं जा सकते इजरायल-यूएस के जहाज: ईरान

Posted by :- Vishnu Rawal

ईरान की सेना की तरफ से सीनियर मिलिट्री प्रवक्ता ने कहा कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद नहीं किया है, लेकिन इजरायल या अमेरिका से जुड़े जहाज वहां से नहीं गुजर सकते. इतना ही नहीं, ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रवक्ता ने ट्रंप को चुनौती दी कि वे होर्मुज में अमेरिकी जहाजों से तेल टैंकरों की सुरक्षा करवाकर दिखाएं.

1:37 AM (7 घंटे पहले)

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम 55 रुपये लीटर बढ़ाए गए

Posted by :- Vishnu Rawal

पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि पाकिस्तान ने डीजल और पेट्रोल की कीमतें 55 रुपये/लीटर बढ़ाकर क्रमशः 335.86 और 321.17 रुपये कर दी हैं. बता दें कि ईरान जंग की वजह से तेल और गैस संकट बढ़ने की आशंका पहले से थी.

1:33 AM (7 घंटे पहले)

ईरान-यूएस जंग कम से कम चार से छह हफ्ते चलेगी!

Posted by :- Vishnu Rawal

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने इसपर कहा, '...ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के जो मकसद पूरे हो सकते हैं, उनमें लगभग चार से छह हफ्ते लगने की उम्मीद है. हम उन मकसदों को पाने की राह पर हैं. ईरान की नेवी को खत्म करते हुए, हम जानते हैं कि हमने 30 से ज्यादा ईरानी जहाजों को डुबो दिया है. उनकी नेवी को अब लड़ाई में बेअसर माना गया है. ईरान से अमेरिका और इलाके में हमारे सैनिकों और बेस को जो बैलिस्टिक मिसाइल का खतरा था, उसे खत्म करना. अमेरिका की सेना ने बहुत बढ़िया काम किया है.'

12:39 AM (8 घंटे पहले)

ईरान का एयरस्पेस कंट्रोल करेगा अमेरिका

Posted by :- Vishnu Rawal

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान के हवाई क्षेत्र को नियंत्रित करने की दिशा में अमेरिका आगे बढ़ रहा है. ईरान का नया सुप्रीम लीडर कौन होगा? इस सवाल पर कैरोलिन ने कहा कि हम ईरान का नेतृत्व करने के लिए कई लोगों को देख रहे हैं.

Advertisement
12:36 AM (8 घंटे पहले)

लेबनान: घाना UN पीसकीपिंग हेडक्वार्टर पर मिसाइल अटैक

Posted by :- Vishnu Rawal

घाना की आर्म्ड फोर्सेज ने बताया कि लेबनान में घाना की यूनाइटेड नेशंस पीसकीपिंग बटालियन के हेडक्वार्टर पर मिसाइलों से हमला हुआ, जिसमें दो सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए.