जापान तट के पास डूबा जहाज, 15 भारतीय सदस्य बचाए गए, 11 लापता

जापान के तट के पास प्रशांत महासागर में एक मालवाहक पोत डूब गया, जिसके बाद से चालक दल के 11 भारतीय सदस्य लापता हैं. फिलीपीन, जापान और चीन में भारतीय राजनयिक मिशन ने इनकी तलाश के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए.

Advertisement
प्रतीकात्मक प्रतीकात्मक

साद बिन उमर

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

जापान के तट के पास प्रशांत महासागर में एक मालवाहक पोत डूब गया, जिसके बाद से चालक दल के 11 भारतीय सदस्य लापता हैं. फिलीपीन, जापान और चीन में भारतीय राजनयिक मिशन ने इनकी तलाश के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए.

के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि ये मिशन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. कुमार ने कहा, 'ओकिनावा के तट के निकट पोत डूबा जिसके चालक दल के 15 भारतीय सदस्यों को बचा लिया गया है और 11 लापता हैं. , फिलीपीन और चीन में हमारे मिशन लगे हुए हैं.' उन्होंने यह भी कहा कि बचाए गए भारतीय सदस्यों के नाम जापानी अधिकारियों से मिल गए हैं.

Advertisement

तटरक्षक ने एक बयान में कहा कि 33,205 टन वाला मालवाहक पोत 'एमरल्ड स्टार' ने उस वक्त दिक्कत में होने का संकेत भेजा जब यह फिलीपीन के उत्तरी तट से करीब 280 किलोमीटर दूर था. इस पोत पर 26 भारतीय नागरिक सवार थे.

जापानी तटरक्षकों ने कहा कि उन्होंने जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर लापता चालक दल के सदस्यों को खोजने के लिए गश्ती नौका और विमान भेजे थे, लेकिन तूफान के कारण अभियान बाधित हो गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »