अमेरिका में भारतीय छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी अरेस्ट

अमेरिका के इंडियाना राज्य में एक भारतीय छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है. वरुण राज नाम के छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
अमेरिका में 24 वर्षीय भारतीय छात्र पर चाकू से हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर) अमेरिका में 24 वर्षीय भारतीय छात्र पर चाकू से हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

अमेरिका के इंडियाना राज्य में भारतीय छात्र पी वरुण राज (24) पर एक फिटनेस केन्द्र में चाकू से जानलेवा हमला किया गया है. वरुण की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है. अमेरिकी विदेश विभाग ने इस हमले पर खेद जताया है. विदेश विभाग ने वरुण के पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है और कहा है कि वह इस मामले के बारे पर नजर बनाए हैं और स्थानीय जांच एजेंसियों के संपर्क में है.

Advertisement

आरोपी अरेस्ट

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिस पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है और आगे की जांच जारी है.  वरुण को वर्तमान में वह एक अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया हैं. भारतीय मूल के वरुण तेलंगाना से ताल्लुक रखते हैं और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं. रविवार को सुबह एक जिम में जॉर्डन एंड्रेड (24) ने उनके सिर पर चाकू से हमला किया था.

छात्र की हालत गंभीर

सूत्रों ने पीटीआई से कहा, ‘तीन दिन के उपचार के बाद भी वरुण जीवन रक्षक प्रणाली पर है. उसके तंत्रिका तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा है. उसके स्थायी तौर पर दिव्यांग होने तथा देखने में तकलीफ होने और बाईं तरफ के अंगों के कमजोर होने की आशंका है.’ वरुण की गंभीर चोटों को देखते हुए उसे अब फोर्ट वेन के ल्यूथेरन अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है.

Advertisement

यूनिवर्सिटी का बयान

इस बीच हमलावर एंड्रेड को पोर्टर सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश जेफरी क्लाइमर के समक्ष पेश किया गया. उसने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है. ‘द वालपराइसो यूनिवर्सिटी’ के अध्यक्ष ने छात्र पर किए गए बर्बर हमले पर दुख व्यक्त किया है. विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जोस पैडिला ने एक बयान में कहा, ‘ हम वरुण राज पर हमले से स्तब्ध और दुखी हैं. वालपराइसो यूनिवर्सिटी में हम एक दूसरे को परिवार की तरह मानते हैं और इस प्रकार का हमला हमारे लिए भयावह है. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके सभी दोस्तों और परिवार के साथ हैं.' 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »