T-20 वर्ल्ड कप: पहली बार भारत से जीत के जश्न में होश खो बैठे पाकिस्तानी, फायरिंग में 12 लोग जख्मी

पाकिस्तान के कई शहरों में मैच के देर रात खत्म होने के बाद जश्न मनाया गया और लोग सड़क पर डांस करते नजर आए. हालांकि, इस बीच खुशियां मनाते हुए फायरिंग भी की गई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए.

Advertisement
जीत के बाद जश्न मनाते लोग (फोटो: रॉयटर्स) जीत के बाद जश्न मनाते लोग (फोटो: रॉयटर्स)

aajtak.in

  • कराची,
  • 25 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST
  • पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेटों से हराया
  • जश्न मनाते समय की गई फायरिंग में 12 घायल
  • विश्व कप में पहली बार भारत से जीता पाक

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले गए मुकाबले को टीम इंडिया हार गई. क्रिकेट वर्ल्ड कप में पहली बार पाकिस्तान की टीम ने भारत को हराया, लेकिन इसका जश्न मनाने के दौरान पाकिस्तान की जनता आपे से बाहर हो गई. पाकिस्तान के कई शहरों में मैच के देर रात खत्म होने के बाद जश्न मनाया गया और लोग सड़क पर डांस करते नजर आए. हालांकि, इस बीच खुशियां मनाते हुए फायरिंग भी की गई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए.

Advertisement

कराची के कई इलाकों में गोलीबारी, सब-इंस्पेक्टर भी घायल
पाकिस्तानी मीडिया हाउस जियो न्यूज ने स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया कि एक सब-इंस्पेक्टर के साथ-साथ कुल 12 लोग घायल हुए हैं. सभी को गोलियां लगी हैं. कराची के ओरंजी टाउन सेक्टर-4 और 4 के चौरांगी में अज्ञात जगह से चलाई गई गोलियों के लगने से दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया, ''गुलशन-ए-इकबाल में एक ऑपरेशन के दौरान एक गोली सब-इंस्पेक्टर अब्दुल गनी को लगी.'' पाकिस्तान में गोलीबारी की घटनाएं सचल गोठ, ओरंजी टाउन, न्यू कराची, गुलशन-ए-इकबाल और मालीर इलाके में दर्ज की गईं. पाकिस्तान के भारत को हराने के बाद खुशी से पाकिस्तानी जनता सड़क पर उतर आई थी.

हर बार वर्ल्ड कप में मायूस होते रहे थे पाकिस्तानी
पाकिस्तान ने भारत को दस विकेटों से हरा दिया, जिसके बाद पाकिस्तान के लोग जश्न में डूब गए. कई लोगग सड़कों पर डांस करते दिखाई दिए तो किसी ने जमकर पटाखे फोड़े. कई सालों से भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में मायूस होने वाले पाकिस्तान को पहली बार जीत हासिल हुई थी. ऐसे में पाकिस्तान में देर रात तक जश्न मना. लोग सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तानी टीम की तारीफ करते हुए नजर आए.

Advertisement

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने दी बधाई
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी पाकिस्तानी टीम को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, ''पाकिस्तानी टीम को बधाई, खासकर बाबर आजम को, जिन्होंने पूरी हिम्मत के साथ टीम का नेतृत्व किया और रिजवान और शाहीन अफरीदी को भी जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया." इसके अलावा, पाकिस्तान की आर्मी के प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने भी अपनी टीम को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, ''COAS आईसीसी वर्ल्ड कप मैच में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करने के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को बधाई देता है.''

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »