ताइवान पर चीन ने दिखाई थी आंख, भारत ने ऐसे दिया जवाब

ताइवान से भारत आए संसदीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे पर चीन के विरोध के बाद भारत ने सफाई दी है. भारत सरकार ने इस दौरे को 'अनाधिकारिक' करार दिया है.

Advertisement
ताइवान पर चीन ने दिखाई थी आंख, भारत ने ऐसे दिया जवाब ताइवान पर चीन ने दिखाई थी आंख, भारत ने ऐसे दिया जवाब

जावेद अख़्तर

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

ताइवान से भारत आए संसदीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे पर चीन के विरोध के बाद भारत ने सफाई दी है. भारत सरकार ने इस दौरे को 'अनाधिकारिक' करार दिया है. सरकार ने कहा है कि अनाधिकारिक ग्रुप के इस दौरे के राजनीतिक अर्थ नहीं निकाले जाने चाहिए. दरअसल चीन ने प्रतिनिधिमंडल के भारत दौरे का विरोध किया था जिसके बाद भारत सरकार की तरफ से ये सफाई दी गई.

Advertisement

ने कहा कि ताइवान से आए इस ग्रुप में अकादमिक विद्वान, कारोबारी, धार्मिक हस्तियां और 'कुछ' सांसद शामिल हैं. मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा-इस तरह के अनाधिकारिक ग्रुप्स की भारत यात्रा पूरी तरह पर्यटन के उद्देश्य से है. स्वरूप ने कहा कि इस दौरे में कुछ नया नहीं है और इसके राजनीतिक अर्थ नहीं निकालने चाहिए.

दरअसल चीन ने की महिला सांसदों के भारत दौरे पर ऐतराज जताया था. चीन की सरकारी मीडिया में ये चेतावनी दी गई थी कि इस दल की मेजबानी करके भारत 'आग के साथ खेल रहा है.' चीन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि ऐसे वक्त में जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को ताइवान के सवाल पर चुनौती देना बंद कर दिया है, भारत की ये हरकत उकसाने वाली है."

Advertisement

लेख में दी गई थी धमकी
चीन ने अपनी सरकारी मैग्जीन के जरिए भारत को चेतावनी भरे अंदाज में लिखा था, 'कुछ भारतीय ताइवान को चीन की दुखती रग मानते हैं. भारत लंबे वक्त से ताइवान, और दलाई लामा के मसलों को चीन के साथ मोलभाव के लिए इस्तेमाल करना चाहता है. ताइवान में आजादी का समर्थन करने वाली ताकतें दुनिया भर में अलग-थलग पड़ी हैं. ऐसे में चीन को रोकने के लिए ताइवान का इस्तेमाल करने वाले देशों को नुकसान उठाना पड़ेगा.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »