लंदन के 24 मंजिला ग्रेनफेल टावर में बुधवार तड़के आग लग गई. घटनास्थल पर 40 दमकल गाड़ियां और 200 दमकलकर्मी आग पर काबू
पाने की कोशिश कर रहे हैं. आग में झुलसने से अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है. ये संख्या और बढ़ने की भी आशंका है. इसके अलावा ग्रेनफेल टावर अपार्ममेंट में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
सुरक्षाकर्मियों ने इमारत के आसपास के रास्तों को सील कर दिया. आग इतनी भयावह है कि लोग इमारत के ढहने की आशंका जता रहे हैं. आग में झुलसने से जख्मी हुए 50 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. वहीं, दमकलकर्मी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. बुधवार तड़के जब आग लगी, तब चीख-पुकार की आवाज आ रही थी, लेकिन अब बंद हो गई हैं. माना जा रहा है कि उसमें फंसे लोगों की मौत हो चुकी है और कुछ बेहोश हैं.
बताया जा रहा है कि यह एक रिहायशी इमारत है और दूसरी मंजिल के फ्लैट से आग भड़की है. बुधवार सुबह अचानक आग लगने से लोगों को अपार्टमेंट से बाहर निकलने तक का मौका नहीं
मिला. इमारत से उठ रही हैं. इमारत में करीब 120 फ्लैट हैं यानी इसमें करीब 120 परिवार रहते हैं.
आग में झुलसे करीब 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा कई लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है. फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है. लंदन फायर ब्रिगेड के असिस्टेंट कमिश्नर डैन डैली ने बताया कि राहत एवं बचाव चलाया जा रहा है. घटनास्थल पर एंबुलेंस भी भेजे गए हैं. आग की लपटे इमारत के 100 मीटर दायरे तक फैली हुई हैं.
tower block fire declared major incident, crews working hard at scene © For updates:
अभी तक आग लगने की वजह भी साफ नहीं हो पाई है. ग्रेनफेल टावर पश्चिमी लंदन के नोट्टिंग हिल के नजदीक लातिमेर रोड पर स्थित है. आग बुझाने के लिए 40 दमकल गाड़ियों और 200 दमकलकर्मियों को लगाया गया है. इसके अलावा घटनास्थल पर कई एंबुलेंस भी पहुंच चुकी हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इमारत में फंसे लोग मदद के लिए चीख-चिल्ला रहे हैं, जबकि कुछ लोग किसी तरह इमारत से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं. लंदन के मेयर सादिक खान ने बताया कि इमारत में भीषण है.
राम कृष्ण