रूस-यूक्रेन युद्ध में कैसे और क्यों हो रहा सिविलियन ड्रोन का इस्तेमाल, जानिए इससे जुड़ी हर जानकारी

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई में सिविलियन ड्रोन भी चर्चा में है. यूक्रेन, इस ड्रोन का इस्तेमाल रूस के खिलाफ कर रहा है. इसका क्या असर हो रहा है और क्यों ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जानिए

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

aajtak.in

  • सिंगापुर,
  • 28 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST
  • ड्रोन का इस्तेमाल हथियार गिराने के लिए
  • ड्रोन खरीदने के लिए बाहर से समर्थन

रूस-यूक्रेन युद्ध में सिविलियन ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. 25 मार्च को यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय द्वारा एक फेसबुक पोस्ट में लिखा गया, जिसमें अपने नागरिकों को कमर्शियल ड्रोन का उपयोग करने के लिए कहा गया. पोस्ट में कहा गया कि यूक्रेन की जनता कमर्शियल ड्रोन का इस्तेमाल करके यह पता लगाए कि रूसी सेना कब क्या कर रही है. उसकी मूवमेंट क्या है? 

Advertisement

करना पड़ा फेसबुक पोस्ट
पोस्ट में लिखा गया कि, क्या आपके पास ड्रोन है? इसे अनुभवी पायलटों के लिए उपयोग में लाएं! क्या आप ड्रोन चलाना जानते हैं? कीव शहर की ब्रिगेड के साथ संयुक्त गश्त में शामिल हों! कीव हमारा घर है, इसकी रक्षा करना एक हमारा काम है. आपको और आपके ड्रोन को इस भयंकर क्षण में कीव की जरूरत है. भले ही लोग अपने खुद के ड्रोन उड़ाने में विशेष रूप से कुशल नहीं हैं, फिर भी उन्हें इसके तैयार हो जाने को कहा जा रहा है. 

फेसबुक पोस्ट में की गई ये मांग
फेसबुक पोस्ट में यूक्रेन के प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों को टोही कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कहा गया और जो लोग उतने अनुभवी नहीं हैं, उन्होंने स्वेच्छा से अपने ड्रोन उधार देने के लिए कहा गया. कमर्शियल मार्केट में आज बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकांश ड्रोन दा-जियांग इनोवेशन (DJI) के हैं. डीजेआई नागरिक ड्रोन के टॉप निर्माताओं में से एक है, जिसका व्यापक रूप से ड्रोन फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, ड्रोन उड़ान, खेल इत्यादि के लिए उपयोग किया जाता है. इसका इस्तेमाल सीमा के दोनों ओर सेना के सैनिकों की गतिविधियों को देखने के लिए एक उपकरण के रूप में भी किया जा रहा है.

Advertisement

ड्रोन का इस्तेमाल इस हथियार को गिराने के लिए भी किया जा रहा है
कुछ मामलों में यूक्रेन में ड्रोन का इस्तेमाल मोलोटोव कॉकटेल को गिराने के लिए भी देखा गया है. मोलोटोव कॉकटेल एक आग लगाने वाला हथियार है जिसे आमतौर पर हाथ से फेंका जाता है. जिसमें एक फ्यूज से लैस ज्वलनशील पदार्थों से भरी कांच की बोतल होती है. बोतल से जुड़ा फ्यूज जलाया जाता है और बोतल को फेंक दिया जाता है. रूसी सैनिकों के खिलाफ विस्फोटक के रूप में इसका प्रभाव दिख रहा है.

ड्रोन खरीदने के लिए बाहर से समर्थन
कई यूक्रेनी ड्रोन खरीदने के लिए बाहर से समर्थन मांग रहे हैं. कीव के एक ड्रोन डेवलपर जैकब सेरेटेली ने लिंक्डइन पर लिखा, पोलैंड और अन्य देशों में मेरे सभी जानने वालों के लिए मैं कहना चाहता हूं कि यूक्रेन को आपके समर्थन की जरूरत है. हमें ड्रोन के लिए बैटरियां, सर्वो आदि चाहिए. जो कोई भी खरीद में मदद कर सकता है, कृपया मुझे बताएं. हम तुरंत पेमेंट कर सकते हैं. अगर आप मदद करने में सक्षम हैं, तो मुझे अपना फोन नंबर मैसेज करें. दोनों देश युद्ध में हर तरह के हथियार का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि, इस मामले में रूस भारी पड़ रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »