ऐरीजोना प्राइमरी में ट्रंप और हिलेरी को मिली जीत लेकिन उटा में मिली हार

अमेरिका में चल रहे राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए आयोजित प्राइमरी में डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने ऐरीजोना में जीत दर्ज कर ली है जबकि उटा में दोनों उम्मीदवारों को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से हार का सामना करना पड़ा.

Advertisement
हिलेरी और ट्रंप ने ऐरीजोना में हासिल की जीत हिलेरी और ट्रंप ने ऐरीजोना में हासिल की जीत

मोनिका शर्मा

  • वॉशिंगटन,
  • 23 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST

डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ऐरीजोना में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए आयोजित प्राइमरी में जीत दर्ज की लेकिन उटा में दोनों उम्मीदवारों को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से हार का सामना करना पड़ा.

ने टेक्सस के सीनेटर टेड क्रूज और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी ने बर्नी सैंडर्स को हराकर आठ नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली. हालांकि कुछ घंटों बाद ही दोनों पार्टियों की ओर से दूसरे स्थान पर चल रहे सैंडर्स और क्रूज ने उटा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आयोजित कॉकस में अहम जीत दर्ज की.

Advertisement

ट्रंप और हिलेरी ने जीत के लिए कहा शुक्रिया
ट्रंप ने ट्वीट किया, 'ऐरीजोना में उम्मीद से बड़ी जीत. शुक्रिया, इसे कभी नहीं भुलूंगा.' दूसरी तरफ , 'उन सभी स्वयंसेवियों का धन्यवाद, जिन्होंने हमारे अभियान के लिए इतनी मेहनत की. आप बाधाओं को पार कर रहे हैं.' इसके साथ ही ट्रंप के पक्ष में आने वाले डेलीगेट्स की संख्या 739 हो गई है. उनके प्रतिद्वंद्वी क्रूज के डेलीगेट्स की संख्या 425 है. रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए ट्रंप को कुल 1237 डेलीगेट्स चाहिए.

जीत के लिए चुनौती
हिलेरी के पास इस समय 1670 डेलीगेट्स हैं, जिनमें 1159 डेलीगेट्स विभिन्न राज्यों के चुनावों के जरिए हासिल किए गए हैं जबकि 467 सुपर डेलीगेट्स हैं, जिन्होंने हिलेरी को समर्थन देने का फैसला किया है. सैंडर्स को 886 डेलीगेट्स का समर्थन हासिल है. डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए 2382 डेलीगेट्स की जरूरत होगी.

Advertisement

उटा में जीत दर्ज करने के बाद सैंडर्स पश्चिमी राज्यों में जीत का सिलसिला बनाए रखने को लेकर आशान्वित हैं. सैंडर्स ने ट्वीट करके कहा, 'उन सभी लोगों को शुक्रिया जिन्होंने आज उटा में चुनाव में हिस्सा लिया.' बुधवार को ऐरिजोना, उटा और इडाहो में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से प्राइमरी आयोजित की गई और शनिवार को अलास्का, हवाई और वॉशिंगटन में कॉकस के चुनाव होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »