मुबंई हमले के दोषी और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने पाकिस्तान सरकार से अपने ऊपर लगे ट्रैवल बैन को हटाने को कहा है. इसके लिए हाफिज सईद ने पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री चौधरी निसार अली खान को पत्र लिखा है. चिट्ठी में हाफिज सईद ने दावा किया है कि उससे देश की सुरक्षा को किसी भी तरह का खतरा नहीं है और ना ही उसका संगठन किसी भी आतंकी गतिविधि में शामिल है.
गौरतलब है कि कुछ समय पहले पाकिस्तानी सरकार ने , जमात-उद-दावा समेत 37 नेता व हाफिज सईद के फलह-ए-इंसानियक संस्था को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाल दिया था. इसके साथ ही पाक सरकार ने इन्हें 90 दिनों के लिए नजरबंद करने का आदेश भी जारी किया था.
हाफिज सईद ने इस फैसले का विरोध कर कहा है कि उसका संगठन कभी भी आतंकी गतिविधियों में शामिल नहीं हुआ है. हाफिज के मुताबिक संघीय और प्रांतीय अदालतों में पाकिस्तान सरकार ने उसके संगठन के खिलाफ कोई भी सबूत पेश नहीं किये हैं. हाफिज ने अपनी चिट्ठी में 2009 में द्वारा दिये गए फैसले का उल्लेख किया है.
संदीप कुमार सिंह