फ्रांस में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 28 हजार के पार

फ्रांस में अब तक 1 लाख 45 हजार 555 लोग कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से बड़ी संख्या में एक लाख 841 लोग वर्तमान में अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें से 17 हजार 807 मरीजों को इंटेंसिव केयर में रखा गया है.

Advertisement
फ्रांस में कोरोना का कहर जारी फ्रांस में कोरोना का कहर जारी

aajtak.in

  • पेरिस,
  • 27 मई 2020,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST
  • फ्रांस में 1.5 लाख के करीब कोरोना मरीज
  • दुनिया में कोरोना से 3.5 लाख से ज्यादा मौतें

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में फ्रांस भी शामिल है जहां इस वायरस की चपेट में आकर अब तक 28 हजार 530 लोगों की मौत हो चुकी है. हेल्थ मिनिस्ट्री ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि अस्पतालों और इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती लोगों की संख्या में लगातार कमी आ रही है.


समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मिनिस्ट्री द्वारा जारी आंकड़ों के हवाले से कहा, "अस्पतालों में कुल 18 हजार 195 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, जबकि नर्सिंग होम्स और अन्य मेडिको सोशल इस्टेब्लिशमेंट में 10 हजार 335 लोगों की मौत हुई." मिनिस्ट्री ने कहा, "देश में मंगलवार तक 16 हजार 264 लोग अस्पतालों में भर्ती रहे. सोमवार की तुलना में इनकी संख्या 534 कम रही. वहीं, इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में एक दिन पहले तक 1 हजार 609 लोग भर्ती थे, जबकि बाद में 54 मरीजों की कमी के बाद यह संख्या घटकर 1 हजार 555 रह गई."

Advertisement


फ्रांस में अब तक 1 लाख 45 हजार 555 लोग कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से बड़ी संख्या में एक लाख 841 लोग वर्तमान में अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें से 17 हजार 807 मरीजों को इंटेंसिव केयर में रखा गया है. वहीं, उपचार के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हुए 65 हजार 879 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. 


कोरोना का कहर दुनिया के 188 देशों में फैल चुका है. पूरी दुनिया में मरने वालों का आंकड़ा 3.50 लाख को पार कर गया है. वहीं, अब तक 55 लाख से अधिक मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. राहत की बात है कि अब तक करीब 23 लाख से अधिक मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं.


जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार बुधवार सुबह तक पूरी दुनिया में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 55 लाख 89 हजार 626 है. इसमें से 3 लाख 50 हजार 453 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, कोरोना से अब तक 22 लाख 86 हजार 879 लोग जंग जीत चुके हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »