नौकरी से हटाया तो प्लेन पर निकाला बॉस का गुस्सा

रूस में नौकरी से निकाले गए एक कर्मचारी ने अलग अंदाज में अपना गुस्सा जाहिर किया. पिंक स्लिप मिलने के बाद रूसी एयरलाइन्स के कर्मचारी ने बॉस का गुस्सा निकालने के लिए जेसीबी से करोड़ों रुपये की प्लेन ही तोड़ डाली. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल हो गई है.

Advertisement

अंजलि कर्मकार

  • रूस,
  • 29 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

रूस में नौकरी से निकाले गए एक कर्मचारी ने अलग अंदाज में अपना गुस्सा जाहिर किया. पिंक स्लिप मिलने के बाद रूसी एयरलाइन्स के कर्मचारी ने बॉस का गुस्सा निकालने के लिए जेसीबी से करोड़ों रुपये की प्लेन ही तोड़ डाली. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल हो गई है.

24 अप्रैल को अपलोड हुआ वीडियो
यू-ट्यूब पर ये वीडियो 24 अप्रैल को डाला गया है. अब तक इसे करीब 3 लाख लोग देख चुके हैं. इसे शेयर करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

Advertisement

ये है मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये प्लेन बेकार हो गई थी. अक्सर पुराने प्लेनों को जेसीबी से तोड़कर उसके हिस्सों को अलग किया जाता है. बाद में उन्हें मार्केट में बेच दिया जाता है. ऐसे में संभव है कि प्लेन को जेसीबी से तोड़ने वाला शख्स वही काम कर रहा हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »