महिला प्रिंसिपल-टीचर ने स्कूल में बनाए संबंध, दोनों बर्खास्त

पहले महिला प्रिंसिपल ने टीचर पर कुछ आरोप लगाए. बदले में टीचर ने ऐसा खुलासा कर दिया कि लोग हैरान रह गए. उसने बताया कि प्रिंसिपल उसके साथ कई सालों से रिलेशन में है. उसकी पत्नी भी इस बारे में जानती थी. उसने ही उन्हें मिलवाया था.

Advertisement
महिला प्रिंसिपल और पुरुष टीचर ने स्कूल में बनाए संबंध महिला प्रिंसिपल और पुरुष टीचर ने स्कूल में बनाए संबंध

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 09 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 6:17 PM IST

एक महिला प्रिंसिपल और पुरुष टीचर ने स्कूल में संबंध बनाए. ऐसा उन्होंने कई बार किया. बाद में दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप होने पर मामले का खुलासा हुआ. अब दोनों पर कार्रवाई की गई है और नौकरी से निकाल दिया गया है. प्रिंसिपल का नाम डाना सीमंस है, जबकि टीचर का नाम चार्ल्स है. पहले सीमंस ने चार्ल्स पर जासूसी के आरोप लगाए थे. सीमंस को इस बात की चिंता थी कि चार्ल्स ने बैंक्स काउंटी बोर्ड ऑफ एजुकेशन के उन डिटेल्स तक पहुंच बना ली है जो गोपनीय थे. लेकिन बदले में चार्ल्स ने खुलासा कर दिया कि वो और सीमंस कई वर्षों से रिलेशन में हैं.

Advertisement

असल में प्रिंसिपल को शक हुआ कि टीचर उसके ऑफिस की गोपनीय जानकारियां जुटा रहा है. इसके बाद उसने स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत कर दी. बदले में टीचर ने सनसनीखेज खुलासा कर सबको चौंका दिया. यह मामला जॉर्जिया का है. 

चार्ल्स ने इसे साबित करने के लिए सीमंस के साथ अपनी कई इंटीमेट तस्वीरें भी साझा कीं. कथित तौर पर चार्ल्स की पत्नी को भी इस बारे में पता था. उसने ही उन दोनों को मिलवाया था. यहां तक कि पत्नी ने सीमंस और चार्ल्स को संबंध बनाते हुए देखा भी था. चार्ल्स की पत्नी ने कहा कि प्रिंसिपल ने उसके पति को प्रमोशन का लालच दिया था.

WSBTV के अनुसार, शुरू में सीमंस ने चार्ल्स के साथ सिर्फ दोस्ती होने का दावा किया था. लेकिन जांच के दौरान उसने फिजिकल रिलेशन होने की बात भी कबूल ली. सीमंस ने बताया कि चार्ल्स की पत्नी ने उनकी मुलाकात करवाई थी. 

Advertisement

स्कूल की जांच टीम ने कही ये बात 

आखिर में स्कूल की जांच टीम ने निष्कर्ष निकाला कि प्रिंसिपल और टीचर के बीच संबंध थे और यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं. स्कूल बोर्ड ने कहा कि सीमंस और चार्ल्स अब छात्रों को नहीं पढ़ा रहे हैं. 

स्कूल के एक बयान में कहा गया- हमारे छात्रों की सुरक्षा और भलाई हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता है. इस घटना की जांच से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि छात्रों की सुरक्षा या सुरक्षा से समझौता किया गया हो. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »