इलेक्टोरल कॉलेज ने की ट्रंप के व्हाइट हाउस जाने की पुष्टि

अमेरिका के इलेक्टोरल कॉलेज ने सोमवार को पुष्टि की है कि डोनाल्ड ट्रंप यूएस के 45वें राष्ट्रपति है. इस घोषणा के बाद ट्रंप के व्हाइट हाउस पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है. रिपब्लिकन उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराकर ट्रंप ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की थी.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप

सबा नाज़

  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

अमेरिका के इलेक्टोरल कॉलेज ने सोमवार को पुष्टि की है कि डोनाल्ड ट्रंप यूएस के 45वें राष्ट्रपति है. इस घोषणा के बाद ट्रंप के व्हाइट हाउस पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है. रिपब्लिकन उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराकर ट्रंप ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की थी.

अंग्रेजी अखबार 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के अनुसार हिलरी क्लिंटन से जीतने के 6 हफ्ते बाद ट्रंप को इलेक्टोरल कॉलेज के 538 वोटों में से 270 वोटों की जरूरत थी, जो उन्होंने हासिल कर लिए हैं. अब ट्रंप 20 जनवरी को बराक ओबामा की जगह लेंगे.

Advertisement

माइक पेंस ने इलेक्टोरल कॉलेज की घोषणा के बाद ट्वीट कर डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि 'यूएस के राष्ट्रपति बनने पर बधाई.'

वैसे तो इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों पर बेहद कम निगाह रहती हैं, क्योंकि इसे महज माना जाता है. लेकिन अमेरिका में इसे चुनाव का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »