मोदी-ट्रूडो की वर्चुअल बैठक से पहले बहाल हुई कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सर्विस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज जी-20 समिट की एक अहम बैठक का आयोजन किया जाना है. इस बैठक से पहले भारत ने एक कनाडा-इंडिया संबंध ठीक करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ई-वीजा की सर्विस को दोबारा शुरू कर दिया है.

Advertisement
जस्टिन ट्रूडो/जो बाइडेन (फाइल फोटो) जस्टिन ट्रूडो/जो बाइडेन (फाइल फोटो)

गीता मोहन

  • नई दिल्ली,
  • 22 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के मुद्दे पर कनाडा और भारत के संबंधों में आए तनाव के बाद आज पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का एक दूसरे से आमना-सामना होने वाला है. दोनों नेता जी-20 की वर्चुअल समिट में शामिल होने वाले हैं. इस मीटिंग से पहले ही भारत ने संबंधों में सुधार की पैरवी करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है. सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों के बीच शुरू हुए तनाव के बाद भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए जो वीजा सर्विस बंद कर दी थी, उसे आज फिर से चालू कर दिया गया है.

Advertisement

दरअसल, कनाडा में आए दिन हिंदू मंदिरों के साथ-साथ भारतीय नागरिकों पर भी हमले होते रहते हैं. इन सब घटनाओं के बाद भी भारत ने कनाडा में वीजा सर्विस बंद नहीं की थी. लेकिन कुछ समय पहले कनाडा में किसी ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद कनाडा में मौजूद खालिस्तानियों ने भारतीय नागरिकों के साथ-साथ भारतीय राजदूतों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया था.

ई-वीजा जारी करना भी कर दिया था बंद

कनाडा की सरकार भी भारतीय दूतावासों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं करा रही थी. ऐसे में डर था कि खालिस्तानी भारतीय दूतावास को भी निशाना बना सकते हैं. इन सब चिंताओं को देखते हुए ही भारत ने कनाडाई नागरिकों को वीजा जारी करना बंद कर दिया था. यहां तक की ई-वीजा भी जारी नहीं किए जा रहे थे. इसके बाद अब फिर से यह सर्विस शुरू की गई है.

Advertisement

जिनपिंग ने बनाई जी-20 समिट से दूरी

बता दें कि इजरायल-हमास जंग के बीच एक बार फिर वैश्विक नेताओं की एक बड़ी समिट होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज जी-20 का वर्चुअल समिट आयोजित होगा. इसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी हिस्सा लेंगे. कनाडाई पीएम जस्टिस ट्रूडो भी वर्चुअल टेबल पर बातचीत के लिए बैठेंगे. हालांकि, इस बार भी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस समिट से दूरी बना ली है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एक अन्य प्रोग्राम में शामिल होने की वजह से उपस्थिति नहीं हो सकेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »