मंदिरों की सुरक्षा में तैनात होंगे मदरसों के छात्र... बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर ऐसी है अंतरिम सरकार की तैयारी

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दुर्गा पूजा के दौरान संभावित सांप्रदायिक अशांति पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. सरकार ने हिंदू समुदाय को उनके त्योहार को सुरक्षित रूप से मनाने का आश्वासन दिया है.

Advertisement
दुर्गा पूजा (सांकेतिक तस्वीर) दुर्गा पूजा (सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

दुर्गा पूजा के दौरान संभावित अशांति की आशंकाओं के बीच, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने रविवार को संभावित उपद्रवियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. सरकार ने कहा है कि वे किसी भी हालत में साम्प्रदायिक सद्भावना को बाधित करने या हिंदू त्योहार के दौरान पूजा स्थलों को निशाना बनाने वालों को बख्शेंगे नहीं. साथ ही मदरसों के छात्रों को मंदिरों की सुरक्षा में लगाने के आदेश दिए गए हैं.

Advertisement

धार्मिक मामलों के सलाहकार डॉक्टर एएफएम खालिद हुसैन ने काली मंदिर के दौरे के दौरान कहा, 'अगर कोई पूजा स्थलों पर उपद्रव करता है या पूजा कर रहे लोगों को परेशान करता है, तो हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे. हम उन्हें कानून के दायरे में लाएंगे और शांति सुनिश्चित करेंगे.” दुर्गा पूजा 8-9 अक्टूबर को है.

यह भी पढ़ें: 'भारत ने थोपा है बांग्लादेश का राष्ट्रगान', जमात ने की बदलने की मांग, यूनुस सरकार का आया जवाब

मंदिर दौरे के दौरान उपद्रवियों को दी चेतावनी

खालिद हुसैन ने हिंदू समुदाय के सदस्यों से उनके त्योहारों को उत्साह और धार्मिक उत्साह के साथ मनाने का आग्रह किया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके मंदिरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा. हुसैन ने कहा, "अगर आपको अपने मंदिरों पर हमलों का डर है, तो निश्चिंत रहें कि कोई अपराधी सफल नहीं होगा. हमने स्थानीय लोगों, जिसमें मदरसा के छात्र भी शामिल हैं, को मंदिरों की सुरक्षा के लिए लगाया है. कोई भी हमें हमारे धार्मिक त्योहारों को मनाने से रोक नहीं सकता.”

Advertisement

साम्प्रदायिकता को मिटाने की अंतरिम सरकार की कोशिश!

अंतरिम सरकार बांग्लादेश को एक भेदभाव मुक्त और सांप्रदायिकता मुक्त राज्य में बदलना चाहती है, यह बताते हुए हुसैन ने कहा, "हमारा उद्देश्य एक सुरक्षित और समृद्ध समाज बनाना है." हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय को शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद हुई छात्र-नेतृत्व वाली हिंसा के दौरान उनके व्यवसायों और संपत्तियों में तोड़फोड़ और मंदिर पर हमले की कथित कुछ घटनाएं सामने आई थी. 5 अगस्त को चरम पर पहुंचे विरोध प्रदर्शनों के बाद हसीना ने इस्तीफा दे दिया और भारत आ गईं.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदू अधिकारियों की लिस्ट बनाने का खुला राज, एक्सपर्ट ने जताया डर

मदरसों के बच्चों को बनाया गया वॉलंटियर

हुसैन ने शनिवार को राजशाही सर्किट हाउस में सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की और चेतावनी दी कि दुर्गा पूजा से पहले बदमाश सांप्रदायिक सद्भाव को खतरे में डालने की कोशिश कर सकते हैं. उन्होंने कहा, "हमें मिलकर इनका विरोध करना होगा," उन्होंने कहा, सुझाव दिया कि त्यौहार के दौरान मंदिरों की सुरक्षा में मदद के लिए मदरसा छात्रों को वॉलंटियर  के रूप में लगाया जा सकता है. इनके अलावा सलाहकार ने कानून प्रवर्तन और प्रशासन को भी पूजा मंडपों की सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »