ट्रंप, बाइडेन समेत दुनियाभर के नेताओं ने दी दिवाली की बधाई, पढ़ें क्या कहा...

डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्विटर पर एक फोटो साझा की है जिसमें वह भारतीयों के साथ दिवाली मनाते नजर आ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीप जलाते हुए टि्वटर पर फोटो साझा की है. वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और विदेश विभाग ने भी दिवाली के अवसर पर शुभकामनाएं दी है.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन. डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:34 AM IST
  • दिवाली के मौके पर दुनियाभर के नेताओं ने दी बधाई
  • ट्रंप और बाइडेन का भी ट्वीट
  • दिवाली की शुभकामनाएं-बाइडेन

दिवाली के मौके पर दुनियाभर के अलग-अलग देशों के प्रमुखों ने बधाई दी है. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप, विदेश मंत्री माइक पोंपियो,  निवार्चित उपराष्‍ट्रपति कमल हैरिस और ब्रिटिश पीएम बोरिस जानसन ने भी दिवाली के मौके पर बधाई संदेश दिया है.

डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्विटर पर एक फोटो साझा की है जिसमें वह भारतीयों के साथ दिवाली मनाते नजर आ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीप जलाते हुए टि्वटर पर फोटो साझा की है. वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और विदेश विभाग ने भी दिवाली के अवसर पर शुभकामनाएं दी है.

Advertisement

अमेरिका के होने वाले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी ट्वीट कर लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने लिखा है, ''करोड़ों हिंदुओं, जैन, सिखों, और बौद्धों को मैं और मेरी पत्नी डॉ जिल बाइडेन की तरफ से दिवाली की शुभकामनाएं. आने वाला साल आपके लिए उम्मीद और समृद्धि लाए. साल मुबारक.''

कमला हैरिस ने ट्वीट करते हुए लिखा है,'' हैप्पी दिवाली और साल मुबारक, दुनियाभर में दिवाली मना रहे लोगों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ्य और खुशहाल साल की कामना करती हूं.'' ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने भी दिवाली की बधाई देते हुए कोरोना काल में लोगों की मदद कर रहे विभिन्न संप्रदाय के लोगों की तारीफ की है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »