कोरोना के नए वेरिएंट पर यूरोप में हाहाकार, जर्मनी में लॉकडाउन में राहत का फैसला वापस

कोरोना के नए रूप ने यूरोप में हाहाकार मचाया है. कई देशों ने यूके से अपने यातायात संबंधों को रोक दिया है, जबकि जर्मनी ने अपने यहां लॉकडाउन फिर से सख्त किया है.

Advertisement
कोरोना के नए रूप से हाहाकार कोरोना के नए रूप से हाहाकार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST
  • कोरोना के नए रूप से हाहाकार
  • जर्मनी में फिर से हुई सख्ती

दुनिया अभी कोरोना वैक्सीन बन जाने से राहत की सांस ही ले रही थी कि कोरोना के नए वैरिएंट ने फिर हाहाकार मचा दिया. यूनाइटेड किंगडम में तेजी से कोरोना के नए रूप के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके बाद सिर्फ यूके ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप में हालात बिगड़ रहे हैं. कई यूरोपीय देशों ने UK से अपनी विमान सेवा बंद कर दी है, जबकि कुछ ने आने-जाने वाले लोगों पर सख्ती बढ़ाई है. 

जर्मनी ने फिर सख्ती का ऐलान किया
ब्रिटेन से फैल रहे कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए कुछ देशों ने सख्ती बढ़ाई है. जर्मनी में लॉकडाउन के जिन नियमों में पहले छूट दे दी गई थी, अब उन्हें वापस लिया जा रहा है. जर्मनी में 10 जनवरी तक लॉकडाउन के नियम सख्त किए गए हैं, जिनमें कोरोना की दूसरी वेव, दूसरे वेरिएंट और क्रिसमस-न्यूईयर के वक्त का हवाला दिया है.

Advertisement


जर्मनी ने स्कूलों को फिर से ऑनलाइन क्लास पर जोर देने को कहा है, साथ ही गैर-जरूरी दुकानों को बंद करने का आदेश दे दिया है. जिन दफ्तरों ने वापस काम शुरू किया था, उनके कर्मचारियों को फिर वर्क फ्रॉम होम पर फोकस करने को कहा गया है. 

देखें: आजतक LIVE TV

चैनल टनल पर लगा घंटों तक का जाम
ब्रिटेन और फ्रांस को जोड़ने वाली चैनल टनल पर भी कोरोना के नए खतरे का असर पड़ रहा है. दरअसल, लोग जल्द से जल्द यूके से वापस अपने देश लौटना चाहते हैं. इसके अलावा कई देशों ने अपनी सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी है. ऐसे में चैनल टनल पर ट्रकों की लंबी कतारें लग गई हैं, यहां घंटों तक लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है. चैनल टनल महासागर के नीचे बनाई गई सुरंग है, जो ब्रिटेन-फ्रांस को जोड़ती है.

Advertisement


आपको बता दें कि कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए भारत ने भी यूके से आने वाली सभी फ्लाइट पर रोक लगा दी है. साथ ही बीते दिनों में जो लोग यूके से आए हैं, उनको ट्रैक किया जा रहा है.  
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement