चीन के अस्पताल में भीषण आग से जिंदा जले 21 लोगों की मौत, 71 रेस्क्यू किए

चीन के बीजिंग में एक अस्पताल में भीषण आग लग गई, इसमें 21 लोगों की मौत हो गई. हादसे के चश्मदीद ने बताया कि कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए खिड़की से निकलकर एयर कंडीशनर पर खड़े हो गए थे, जबकि कुछ लोगों ने अस्पताल की बिल्डिंग से छलांग लगा दी, हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Advertisement
बीजिंग के अस्पताल में लगी आग से 21 लोगों की मौत हो गई (फोटो- ट्विटर) बीजिंग के अस्पताल में लगी आग से 21 लोगों की मौत हो गई (फोटो- ट्विटर)

aajtak.in

  • बीजिंग,
  • 19 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 5:14 AM IST

चीन की राजधानी बीजिंग में एक अस्पताल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई. जबकि 71 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. एजेंसी के मुताबिक हादसा बीजिंग के चांगफेंग अस्पताल में हुआ. 

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सभी 21 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं पुलिस का कहना है कि अस्पताल में आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, हादसे की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Advertisement

हादसे के चश्मदीद ने बताया कि ये बेहद दुखद है. मैं अपने घर की खिड़की से देख रहा था कि अस्पताल से आग की लपटें उठ रही थीं. ये हादसा दोपहर के वक्त हुआ था. जब आग लगी तो लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भाग रहे थे. कुछ लोग खिड़कियों के जरिए एयरकंडीशन पर खड़े हो थे, जबकि कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए अस्पताल से छलांग तक लगा दी.

एजेंसी के मुताबिक बीजिंग के फेंगताई जिले के एक अस्पताल की इमारत में दोपहर 12:57 बजे (स्थानीय समयानुसार) आग लग गई थी. 

वहीं चीन में आग लगने की एक और घटना हुई है. पूर्वी झेजियांग प्रांत के जिंहुआ शहर के वुई काउंटी में एक कारखाने में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय समयानुसार दोपहर 14:04 बजे आग लगी थी. घटना के बारे में आपातकालीन कॉल मिलने के बाद दमकल, पुलिस अधिकारी और आपातकालीन चिकित्सा कर्मी मौके पर पहुंचे.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मतुाबिक आग पर काबू पाने और 11 शव मिलने के बाद मंगलवार सुबह 4 बजे तक रेस्क्यू के 2 ऑपरेशन चलाए गए. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »