फर्जी इंजेक्शन, असली कमाई! अमेरिका में डॉक्टर ने मेडिकेयर से ठगे 380 करोड़ रुपये

कैलिफोर्निया की एक डॉक्टर को मेडिकेयर से 380 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में दोषी करार दे दिया गया है. उन्होंने फर्जी बोटॉक्स इंजेक्शन के दावों के जरिए सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल किया और इस रकम से विदेशी छुट्टियां मनाईं. अदालत ने उन्हें वायर फ्रॉड और जांच में बाधा डालने के मामलों में दोषी ठहराया है.

Advertisement
डॉक्टर ने फेक बोटॉक्स के नाम पर करोड़ों ठगे. (Photo- ITGD) डॉक्टर ने फेक बोटॉक्स के नाम पर करोड़ों ठगे. (Photo- ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:08 AM IST

अमेरिका में एक डॉक्टर ने ऐशो-आराम की जिंदगी जीने और महंगी चीजें खरीदने के लिए सारी हदें पार कर दीं. कैलिफोर्निया की एक डॉक्टर को मेडिकेयर से 4.5 करोड़ डॉलर (करीब 380 करोड़ रुपये) की धोखाधड़ी करने के आरोप में दोषी ठहराया गया है. 

अमेरिकी न्याय विभाग ने डॉक्टर को फर्जी बोटॉक्स इंजेक्शन के दावों के जरिए सरकार को चूना लगाने का दोषी पाया है. जांच में सामने आया है कि 45 साल की डॉक्टर वियोलेट्टा मैइल्यान ने इस धोखाधड़ी की रकम से बेहद आलीशान जिंदगी जी. 

Advertisement

आरोपी डॉक्टर ने सरकारी पैसों का इस्तेमाल विदेशों में महंगी छुट्टियां बिताने में किया. इतना ही नहीं, उन्होंने इस पैसे से 12,000 डॉलर (लगभग 10 लाख रुपये) का 17वीं शताब्दी का एक दुर्लभ और प्राचीन तीर-कमान (क्रॉसबो) भी खरीदा था.

दोषी डॉक्टर डॉक्टर वियोलेट्टा मैइल्यान. (Photo- ITGD)

3 मामलों में दोषी करार 

अदालत ने ग्लेनडेल की रहने वाली वियोलेट्टा को वायर फ्रॉड के 9 मामलों और स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी आपराधिक जांच में बाधा डालने के 3 मामलों में दोषी करार दिया है. लॉस एंजिल्स के इस बड़े घोटाले का पर्दाफाश न्याय विभाग की हेल्थ केयर फ्रॉड सेक्शन की 'डेटा एनालिटिक्स टीम' ने किया.

जब टीम ने मेडिकल दावों के डेटा की बारीकी से जांच की, तो एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया. वियोलेट्टा को बोटॉक्स इंजेक्शन के लिए पूरे अमेरिका में किसी भी दूसरे डॉक्टर की तुलना में मेडिकेयर से सबसे ज्यादा भुगतान किया गया था. वो देश के सभी डॉक्टरों के मुकाबले एक बहुत बड़ा आउटलायर बनकर उभरी थीं, जिससे जांच एजेंसियों का शक गहरा गया.

Advertisement

मरीजों की झूठी रिपोर्ट और फर्जी रिकॉर्ड

जस्टिस डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय धोखाधड़ी प्रवर्तन प्रभाग के सहायक अटॉर्नी जनरल कॉलिन मैकडोनल्ड ने इस मामले पर सख्त बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'वियोलेट्टा मैइल्यान ने मरीजों की बीमारी का झूठा इलाज किया. जब वो खुद विदेशों में लग्जरी छुट्टियां मना रही थीं, तब उन्होंने बोटॉक्स इंजेक्शन के नाम पर मेडिकेयर को फर्जी बिल भेजे. इसके बाद उन्होंने नकली रिकॉर्ड दिखाकर फेडरल एजेंटों को गुमराह करने की भी कोशिश की.'

यह भी पढ़ें: हरियाणा-चंडीगढ़ गवर्नमेंट फंड स्कैम में CBI का एक्शन, दिल्ली-NCR समेत 6 जगहों पर छापेमारी

मैकडोनल्ड ने आगे कहा कि फ्रॉड डिवीजन का डेटा-ड्रिवन तरीका देश भर में चल रहे ऐसे घोटालों को उजागर कर रहा है. ये तकनीक ये तय करती है कि कोई भी डॉक्टर टैक्सपेयर्स के पैसों को चुराने के लिए इस तरह की ढिटाई भरी साजिश न रच सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »