ब्रिटेन के किंग चार्ल्स पर फेंके गए अंडे, महारानी एलिजाबेथ की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे

यह घटना किंग चार्ल्स तृतीय के यॉर्कशायर के आधिकारिक दौरे के दूसरे दिन हुई. आरोपी ने किंग चार्ल्स तृतीय को निशाना बनाकर लगातार तीन अंडे फेंके थे. लेकिन निशाना चूकने की वजह से अंडें जमीन पर जा गिरे. इस बीच किंग चार्ल्स बेधड़क लोगों से मिलते और उनका अभिवादन स्वीकार करते रहे.  इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
किंग चार्ल्स तृतीया और कैमिला किंग चार्ल्स तृतीया और कैमिला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:34 AM IST

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी क्वीन कंसोर्ट कैमिला पर बुधवार को यॉर्कशायर में एक कार्यक्रम के दौरान अंडे फेंके जाने का मामला सामने आया है. यह घटना किंग चार्ल्स तृतीय के यॉर्कशायर के आधिकारिक दौरे के दूसरे दिन हुई. यह शाही कपल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद पहली बार यहां पहुंचा था. इस मामले में 23 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

आरोपी ने किंग चार्ल्स तृतीय को निशाना बनाकर लगातार तीन अंडे फेंके थे. लेकिन निशाना चूकने की वजह से अंडे जमीन पर जा गिरे. इस बीच किंग चार्ल्स बेधड़क लोगों से मिलते और उनका अभिवादन स्वीकार करते रहे.  

रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग चार्ल्स तृतीय को निशाना बनाकर उन पर अंडे फेंकने वाले शख्स ने चिल्लाकर कहा, यह देश गुलामों के खून से बना है. किंग चार्ल्स और कैमिला अपनी मां और दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए यहां पहुंचे थे. 

नॉर्थ यॉर्कशायर पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि आरोपी फिलहाल पुलिस कस्टडी में है. पुलिस ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है. 

Advertisement

इस घटना के वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अंडों से किए गए इन हमलों में किंग चार्ल्स तृतीय बाल-बाल बच गए, जिसके बाद लोगों ने 'गॉड सेव द किंग' और 'शेम ऑन यू' के नारे लगाने शुरू कर दिए.

ब्रिटेन में दासता का इतिहास

कई देशों में स्लेव ट्रेड (Slave Trade) में ब्रिटेन और शाही परिवार की भूमिका पर समय-समय पर उंगली उठती रही है. इस साल की शुरुआत में प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी कैथरीन के कैरिबियाई दौरे के दौरान भी दासता को बढ़ावा देने के लिए शाही परिवार से माफी मांगने की मांग की थी. 

साल 1986 में जब क्वीन एलिजाबेत द्वितीय न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंची थी. उस समय उन पर भी अंडे फेंके जाने की घटना हुई थी, जिससे वह काफी आहत भी हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »