'बांग्लादेश को काटकर एक स्वतंत्र क्रिश्चियन देश बनाने का ऑफर', शेख हसीना के 'व्हाइट मैन' वाले खुलासे से सनसनी!

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि उनकी अवामी लीग पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार हमेशा संकट में रहती है. अभी और परेशानी होगी, लेकिन इस पर फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है.

Advertisement
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (फाइल फोटो) बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2024,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें 7 जनवरी के चुनावों के लिए ऑफर दिया गया था कि अगर वह अपने देश के अंदर एयरबेस बनाने की छूट देती हैं, बिना किसी परेशानी के चुनाव करवाने दिया जाएगा. शेख हसीना ने ऑफर देने देश या शख्स का नाम तो नहीं बताया लेकिन उन्होंने दावा किया कि यह प्रपोजल एक 'व्हाइट मैन' की तरफ से आया था. पीएम हसीना ने कहा कि वह देश और विदेश, हर जगह लड़ाई लड़ रही हैं और बांग्लादेश से अलग एक नया देश बनाने की 'साजिशें अभी भी जारी हैं. पूर्वी तिमोर की तरह...वे बांग्लादेश (चट्टोग्राम) और म्यांमार के कुछ हिस्सों को बंगाल की खाड़ी में बेस के साथ लेकर एक ईसाई देश बनाएंगे."

Advertisement

साल 2009 से बांग्लादेश पर शासन कर रहीं 76 वर्षीय हसीना ने जनवरी में एकतरफा चुनाव में कुल मिलाकर पांचवां कार्यकाल हासिल किया, जिसका पूर्व प्रधान मंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बहिष्कार किया था. 

 

'इसलिए संकट में रहती है मेरी सरकार...'

बांग्लादेश के अखबार The Daily Star की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को शेख हसीना ने कहा, "अगर मैं किसी खास देश को बांग्लादेश में एयरबेस बनाने की अनुमति देती, तो मुझे कोई समस्या नहीं होती." हालांकि, उन्होंने उस देश का नाम नहीं बताया, जिसने उन्हें यह पेशकश की थी, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि "प्रस्ताव एक श्वेत व्यक्ति की ओर से आया था."

बांग्लादेश के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की बेटी हसीना ने कहा, "यह प्रस्ताव एक श्वेत व्यक्ति की ओर से आया था. ऐसा लग सकता है कि इसका लक्ष्य केवल एक ही देश है, लेकिन ऐसा नहीं है. मैं जानती हूं कि वे और कहां जाने का इरादा रखते हैं."

Advertisement

उन्होंने कहा कि यही वजह है कि उनकी अवामी लीग पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार हमेशा संकट में रहती है. अभी और परेशानी होगी, लेकिन इस पर फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में कौन चला रहा भारत विरोधी कैंपेन, क्या बोलीं शेख हसीना?

जब प्रस्ताव रखने वाले "श्वेत व्यक्ति" के लिए उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो प्रधान मंत्री हसीना ने कहा कि उन्होंने वही जवाब दिया, जो उन्होंने 2001 में दिया था जब अमेरिका ने भारत को देश की गैस बेचने की पेशकश की थी.

'तभी सत्ता में आऊंगी, जब लोग...'

शेख हसीना ने कहा, "मैंने साफ तौर से कहा है कि मैं राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की बेटी हूं. हमने अपना मुक्ति संग्राम जीता है, मैं देश का कोई हिस्सा किराए पर लेकर या किसी को सौंपकर सत्ता में नहीं आना चाहती. मुझे कोई अन्य देश और सत्ता की जरूरत नहीं है.''

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह तभी सत्ता में आएंगी जब लोग चाहेंगे और अगर वे उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहते तो नहीं आएंगी. बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर में ट्रेड और कॉमर्स प्राचीन काल से चल रहा है. इस जगह पर कई लोगों की नजर है. इस जगह पर कोई विवाद नहीं है और किसी का कोई झगड़ा नहीं है. मैं ऐसा नहीं होने दूंगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में 'बायकॉट इंडिया' कैंपेन चलाने वालों को शेख हसीना ने लगाई लताड़-कही ये बात

'सरकार गिराने की साजिश...'

रिपोर्ट के मुताबिक, हसीना ने कहा कि उनकी सरकार को गिराने की साजिशें रची जा रही हैं और उन्हें वही नतीजे भुगतने होंगे, जो उनके पिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान ने झेले थे. शेख हसीना ने कहा कि साजिशों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और वह कभी भी दबाव में आगर नहीं झुकेंगी.

बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की 15 अगस्त 1975 को उनकी दो बेटियों को छोड़कर परिवार के ज्यादातर सदस्यों की हत्या कर दी गई थी. उस वक्त शेख हसीना विदेश में थीं. 

प्रधानमंत्री हसीना ने यह भी कहा कि बांग्लादेश उन देशों से कुछ भी नहीं खरीदेगा, जिन्होंने उस पर प्रतिबंध लगाए हैं. 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में बिना विपक्ष के चुनाव में शेख हसीना ने पांचवीं बार मारी बाजी, जानिए खालिदा जिया कैसे सियासी सीन से दो दशक में हो गईं गायब

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »