पाक सेना प्रमुख बाजवा ने कहा- दुनिया में हमारा रुतबा देखे भारत

जनरल बाजवा ने कहा कि पूरी दुनिया आतंकवाद से निपटने के पाकिस्तान के प्रयासों को भलि भांति जानती है. उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान को अलग-थलग करने की इच्छा रखते हैं. उन्हें यह देखना चाहिए कि वास्तव में पाकिस्तान का क्या महत्व है. उसके वैश्विक मित्र उसे कितना सम्मान देते हैं.

Advertisement
कमर बाजवा कमर बाजवा

लव रघुवंशी

  • इस्लामाबाद,
  • 01 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने शुक्रवार को कहा है कि जो लोग पाकिस्तान को अलग-थलग करने की इच्छा रखते हैं उन्हें देखना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसे वास्तव में कितना महत्व देता है.

ने कहा कि पूरी दुनिया आतंकवाद से निपटने के के प्रयासों को भली-भांति जानती है. उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान को अलग-थलग करने की इच्छा रखते हैं. उन्हें यह देखना चाहिए कि वास्तव में पाकिस्तान का क्या महत्व है. उसके वैश्विक मित्र उसे कितना सम्मान देते हैं. ऐसा कहकर बाजवा ने सीधे-सीधे भारत पर निशाना साधा. भारत लगातार पाकिस्तान को इंटरनेशनल मंच पर अलग-थलग करने की बात करता है.

Advertisement

गौरतलब है कि जनरल बाजवा नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर में दूसरी आर्मी टीम स्पिरिट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए विदेशी प्रतिनिधिमंडलों को संबोधित कर रहे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement