Russia-Ukraine War: रूस के हमले के बीच यूक्रेनी सैनिकों ने यूनिफॉर्म में ही रचाई शादी

Russia-Ukraine War के बीच, मिलाइलों और बम की आवाजों के बीच यूक्रेन के दो सैनिक शादी के बंधन में बध गए. दोनों सेना में फाइटर हैं और यूनिफॉर्म पहने हुए ही शादी की रस्में निभाईं.

Advertisement
युद्ध के बीच हुई अनोखी शादी युद्ध के बीच हुई अनोखी शादी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 11:09 PM IST
  • दुल्हा और दुल्हन दोनों अपनी-अपनी यूनिफॉर्म में ही शादी के बंधन में बंध गए
  • साथी सैनिकों ने गाया कोरस

यूक्रेन और रूस के युद्ध के 11वें दिन संघर्षपूर्ण स्थितियों में तो कोई बदलाव नहीं आया है, लेकिन एक अच्छी खबर ज़रूर आई है. यूक्रेन की रक्षा बल की 112 ब्रिगेड के दो सैनिकों ने शादी कर ली है. 

लेसिया और वेलेरी दोनों ने यूक्रेन की 112 ब्रिगेड के फाइटर्स हैं, जो युद्ध के दौरान शादी के बंधन में बंध गए. सैना के पादरी ने उनकी शादी करवाई. 

Advertisement

 

इस शादी की खास बात यह रही कि ये शादी आम शादियों की तरह नहीं थी. यानी दूल्हा और दुल्हन दोनों अपनी-अपनी यूनिफॉर्म में ही शादी के बंधन में बंध गए. लेसिया को फूलों का एक गुलदस्ता पकड़े हुए देखा जा सकता है, जबकि वैलेरी के हाथ में शैंपेन है. 

एक जर्मन न्यूज रिपोर्टर पॉल रोंझाइमर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बाकी साथी सैनिक इन दोनों नवविवाहितों के लिए कोरस गा रहे हैं. जबकि एक सैनिक एक वाद्य यंत्र भी बजाता हुआ दिखाई दे रहा है.

 

यूक्रेन की सेना में हुई ये अनोखी शादी वास्तव में खास थी. यूक्रेन जिस संकट से गुजर रहा है, जहां सैनिकों के लिए करो या मरो वाली स्थिति है, ऐसे में शादी करने का निर्णय लेना अपने आप में एक अनोखा फैसला था. इस शादी से सैनिक कुछ समय के लिए ही सही, लेकिन युद्ध के तनाव से बाहर तो आए. 

Advertisement

करीब एक सप्ताह पहले भी इसी तरह की एक खबर आई थी, जब एक और जोड़े क्लेवेट्स और नतालिया व्लादिस्लाव ने यूक्रेन के ओडेसा में एक बम शेल्टर में शादी की थी. शादी के बाद दोनों देश की रक्षा के लिए युद्ध लड़ने चले गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »