भारतीय एक्शन के बाद PAK पर सख्त अमेरिका, कहा- खत्म करो अपनी जमीन से आतंकी ठिकाने

India Strikes Pakistan जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई को अमेरिका का भी साथ मिला है. अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह तुरंत आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करे.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी (फाइल) डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी (फाइल)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 9:59 AM IST

पुलवामा आतंकी हमले के बाद दुनियाभर में घिरे पाकिस्तान की एक बार फिर किरकिरी हो रही है. भारत के द्वारा पाकिस्तान में चल रहे आतंकी कैंपों पर एयरस्ट्राइक करने के बाद अमेरिका ने एक बार फिर पाकिस्तान को लताड़ा है. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने दो टूक शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान को उसकी जमीन पर पल रहे आतंकियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.

Advertisement

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि भारत की ओर से लिए गए एक्शन के बाद विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों से बात की. उन्होंने दोनों से अपील की है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखें.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को उसकी जमीन पर चल रहे आतंकी कैंपों को तुरंत खत्म करना चाहिए. अमेरिका ने अपील की है कि दोनों देश किसी तरह की सैन्य कार्रवाई ना करें और शांति बरतें.

बता दें कि इससे पहले भी कई बार अमेरिका पाकिस्तान को चेता चुका है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद पर भी रोक लग चुकी है. लेकिन पाकिस्तान सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा है.

फ्रांस भी भारत के साथ

Advertisement

भारत के द्वारा की गई एयरस्ट्राइक को दुनिया के कई देशों का साथ मिला है, अमेरिका से पहले फ्रांस भी भारत के साथ खड़ा है. मंगलवार को ही फ्रांस ने कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस भारत के साथ खड़ा है, आतंकवादियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और उनका सहयोग करने वालों की जड़ें काट देनी चाहिए.

गौरतलब है कि मंगलवार जैसे ही भारत ने एयरस्ट्राइक की बात देश को बताई, तभी विदेश मंत्रालय की ओर से कई देशों के राजदूतों को बुला इस एक्शन की जानकारी दी गई थी. मंगलवार को ही विदेश मंत्रालय ने अमेरिका, रूस, चीन, ऑस्ट्रेलिया समेत बड़े देशों को एयरस्ट्राइक के बारे में बताया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »