अमेरिकाः 6 साल के बच्चे ने स्कूल में टीचर को मारी गोली, पुलिस ने कहा- ये हादसा नहीं था

अमेरिका के वर्जीनिया में एक स्कूल में 6 साल के बच्चे ने स्कूल में फायरिंग कर दी. जानकारी के मुताबिक हमले में महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. साथ ही कहा कि ये कोई हादसा नहीं है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • वाशिंगटन,
  • 07 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

अमेरिका के वर्जीनिया में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 6 साल के एक बच्चे ने अपने क्लासरूम में फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि गोली लगने से क्लास में पढ़ा रही शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना वर्जीनिया के रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल में हुई हैं. हालांकि फायरिंग में किसी भी छात्र को चोट नहीं आई है.

Advertisement

स्थानीय पुलिस प्रमुख स्टीव ड्रू ने बताया कि फायरिंग करने वाला महज 6 साल का बच्चा है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने कहा कि पीड़िता एक शिक्षिका है, उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है. महिला शिक्षक की हालत गोली लगने से गंभीर है. पुलिस ने कहा कि ये कोई हादसा नहीं था.

फायरिंग में गंभीर रूप से घायल महिला शिक्षक को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसका इलाज जारी है. वहीं पुलिस इस घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है.

शहर के स्कूलों के अधीक्षक जॉर्ज पार्कर ने कहा कि मैं सदमे में हूं और मैं निराश हूं. हमें यह सुनिश्चित करने के लिए समुदाय के समर्थन की आवश्यकता है कि बच्चों और युवाओं के लिए बंदूकें उपलब्ध न हों.

Advertisement

पिछले मई में टेक्सास में एक 18 साल के बंदूकधारी ने 19 बच्चों और 2 शिक्षकों की हत्या कर दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल अमेरिका में गन फायरिंग के चलते करीब 44 हजार मौतें हुई हैं. 

ये भी देखें
 


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »