अमेरिका के सिएटल में स्पेस नीडल के पास अंधाधुंध गोलीबारी, दो की मौत, 5 घायल

सिएटल के प्रसिद्ध स्पेस नीडल के पास रविवार शाम 'बाइट ऑफ सिएटल' फूड फेस्टिवल के दौरान भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और पांच घायल हुए, जिनमें दो साल का बच्चा भी शामिल है.

Advertisement
अमेरिका के सिएटल में गोलीबारी. (सांकेतिक फोटो) अमेरिका के सिएटल में गोलीबारी. (सांकेतिक फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

अमेरिका के सिएटल शहर में रविवार शाम आइकॉनिक स्पेस नीडल के पास स्थित सिएटल सेंटर में भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि घटना में घायल हुए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को खाली करवा लिया और घटना की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना रविवार शाम करीब 6 बजे ‘बाइट ऑफ सिएटल’ नामक वार्षिक फूड फेस्टिवल के दौरान हुई जो सिएटल सेंटर नीडल से महज एक ब्लॉक दूर है. इस फेस्टिवल में हजारों लोग शामिल होते हैं.

सिएटल फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि गोलीबारी की जानकारी मिलते ही इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं. मौके पर पहुंची टीम ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दो साल का बच्चा भी शामिल है. घालयों में तीन महिलाएं, एक 23 वर्षीय युवक और एक अन्य व्यक्ति को हल्की चोट लगी है. इनमें से एक 56 वर्षीय महिला की हालत गंभीर बताया जा रही है. 

पुलिस ने इसे मास कैजुअल्टी घटना घोषित किया और पूरे इलाके को खाली करवा दिया. सिएटल पुलिस ने लोगों से अपील की कि वो उस क्षेत्र से दूर रहें, जांच जारी है. अभी तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी या उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कई एजेंसियों के अधिकारी, जिनमें FBI भी शामिल है, मौके पर मौजूद हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »