पाकिस्तान: कराची में रिमोट कंट्रोल के जरिए कार में बम धमाका, चीनी नागरिक समेत तीन घायल

घटनास्थल से एक पंफलेट भी बरामद हुआ है जिसमें लिखा है कि धमाका सिंध प्रांत में विदेशियों के बढ़ते कंट्रोल के खिलाफ है.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • कराची,
  • 30 मई 2016,
  • अपडेटेड 1:34 PM IST

पाकिस्तान के कराची में सोमवार सुबह हुए बम धमाके में एक चीनी नागरिक समेत तीन लोग घायल हो गए हैं. सड़क किनारे खड़ी कार में रिमोट कंट्रोल के जरिए धमाका किया गया.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, कराची के गुलशन-ए-हदीद इलाके में धमाका हुआ है. यह धमाका चीनी नागरिक को टारगेट करके ही किया गया है.

बताया जा रहा है कि घटनास्थल से एक पंफलेट भी बरामद हुआ है जिसमें लिखा है कि धमाका सिंध प्रांत में विदेशियों के बढ़ते कंट्रोल के खिलाफ है. धमाके में चीनी नागरिक का ड्राइवर भी घायल हो गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »