पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद टीएमसी में टूट को लेकर ऋतब्रत बनर्जी ने बताया कि 2021 के बाद ही ममता बनर्जी के तृणमूल को अभिषेक बनर्जी ने हाइजैक कर लिया. तृणमूल में अलग गुट बना चुके ऋतब्रत बनर्जी ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी पार्टी में कार्पोरेट ब्रोकरशिप लेकर आ गए. उन्होंने कहा जब चुनाव परिणामों के बाद ममता बनर्जी के घर बैठक हुई थी तो ऐसा कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ था कि कौन नेता प्रतिपक्ष बनेगा लेकिन बाद में बिना विधायकों से सहमति लिए नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान कर दिया गया जो ठीक नहीं था.