पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद बदले राजनीतिक माहौल के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पहली बार आज दिल्ली दौरे पर जाएंगी. वो 8 जून को आयोजित INDIA गठबंधन की अहम बैठक में हिस्सा लेंगी, जहां विपक्षी दलों की आगामी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है. ममता बनर्जी के दौरे से एक दिन पहले ही टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी राजधानी पहुंच चुके हैं. ऐसे में इस बैठक को विपक्षी एकजुटता और बंगाल की राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.