कोलकाता से CJP रैली में हुए हंगामे पर बड़ी अपडेट सामने आई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल 11 लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है. आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग छात्र नहीं हैं और रैली के दौरान उपद्रव में शामिल थे. वहीं, CJP ने कोलकाता पुलिस को ईमेल कर साफ किया है कि गिरफ्तार किए गए किसी भी व्यक्ति का उनके संगठन की गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है. पुलिस अब CCTV और अन्य इनपुट्स के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.