कोलकाता हवाई अड्डे पर अचानक आग लग गयी. खबर है कि हवाई अड्डे पर स्थित एटीसी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लग गई. हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ. दमकल अधिकारियों के प्रारंभिक आकलन के अनुसार आग इमारत की ट्यूनी लाइट से शुरू हुई थी. इमारत की दूसरी मंजिल का एक हिस्सा जलने लगा. इसके साथ ही, आसपास का इलाका काले धुएं से भर गया. तुरंत ही हवाई अड्डे से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची.