पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनावों से पहले ही राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर नामांकन वापसी और उम्मीदवारों के यू-टर्न ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. नंदीग्राम से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का फैसला किया. लेकिन कुछ ही घंटों में मिलन प्रधान को पुलिस ने पुराने आपराधिक मामले में गिरफ्तार कर लिया.