Bengal TMC Rift Live Updates: पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद से ममता बनर्जी की सियासी परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. टीएमसी टूट के कगार पर खड़ी हो गई है. टीएमसी से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने खुलकर बगावत का बिगुल फूंक दिया है. सूत्रों की मानें तो ऋतब्रत बनर्जी को टीएमसी के 80 में से 60 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है.
ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने सोमवार रात कोलकाता स्थित विधायक हॉस्टल में टीएमसी के कई विधायकों से मुलाकात की. इससे पहले टीएमसी के 80 विधायकों में से 60 विधायकों ने ममता बनर्जी की बैठक से दूरी बना ली थी. टीएमसी के कार्यकर्ता से लेकर नेता तक का मोहभंग हो रहा है. ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लेकर विरोध के सुर टीएमसी में तेज होते जा रहे हैं.
टीएमसीके कई नेता और विधायक पार्टी की इस हालत के लिए खुले तौर पर उन्हें ही दोषी ठहरा रहे हैं. वे उन पर भ्रष्टाचार, घमंड, परिवारवाद, सीनियर नेताओं को किनारे करने और I-PAC के प्रोफेशनल्स के ज़रिए पार्टी को अपनी जागीर की तरह चलाने का आरोप लगा रहे हैं. ममता बनर्जी ने मंगलवार को धरना दिया, जिसमें टीएमसी टीएमसी के ज्यादातर विधायकों और सांसदों ने दूरी बना रखी थी. टीएमसी के 8 विधायक और 6 सांसद ही प्रोटेस्ट शामिल हुए.
पल-पल की अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव ब्लॉग के साथ
बागी विधायकों के समूह ने 60 विधायकों के समर्थन वाला पत्र विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है. लेटर में ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष और ममता बनर्जी को विधायक दल का नेता मान्यता देने की मांग की गई है.
टीएमसी के इन बागी विधायकों की मांग है कि शोभनदेव चट्टोपाध्याय के बजाय पार्टी के किसी अन्य बेहद वरिष्ठ नेता को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (लीडर ऑफ अपोजिशन) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाए, जिसके लिए उन्होंने ये कड़ा रुख अपनाया है. उधर, टीएमसी के बागी विधायकों में शामिल मुस्तफिजुर रहमान ने कहा कि टीएमसी के 59 विधायकों ने हस्ताक्षर किया है. हम सभी ममता बनर्जी के खिलाफ नहीं है, लेकिन हम चाहते हैं कि किसी वरिष्ठ नेता को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए.
यह भी पढ़िएः ममता की पार्टी में फूट, 59 बागी विधायक ऋतब्रत को बनाएंगे LoP उम्मीदवार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 59 विधायकों के बागी रुख अख्तियार कर लेने के बाद अब आधिकारिक तौर पर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के पास सिर्फ 21 विधायक बचे हैं. विधायकों का ये नंबर गेम बताता है कि टीएमसी इस वक्त पूरी तरह से मुश्किलों में घिरी हुई. बताया जा रहा है कि टीएमसी के ये बागी विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं, जहां वह विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस से मुलाकात करेंगे. इसके लिए स्पीकर भी सदन पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि स्पीकर से मुलाकात के दौरान ऋतब्रत नेता प्रतिपक्ष के लिए अपनी बात रखेंगे.
ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने सोमवार रात कोलकाता स्थित विधायक हॉस्टल में टीएमसी के कई विधायकों से मुलाकात की. इससे पहले टीएमसी के 80 विधायकों में से 60 विधायकों ने ममता बनर्जी की बैठक से दूरी बना ली थी. अब उन्हीं विधायकों से ऋतब्रत बनर्जी की मुलाकात ने बंगाल में सियासी हलचल बढ़ा दी है. बंगाल की सत्ता से बाहर होते ही ममता बनर्जी की सियासी चुनौतियां कम होने का नाम नहीं ले रही है. टीएमसी के कार्यकर्ता से लेकर नेता तक का मोहभंग हो रहा है. ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लेकर विरोध के सुर टीएमसी में तेज होते जा रहे हैं.
बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथींद्र बोस भी सदन पहुंच गए हैं, जिनसे टीएमसी के बागी विधायक मुलाकात करेंगे. इस दौरान वे स्पीकर से नेता प्रतिपक्ष के लिए ऋतब्रत बनर्जी को बनाने की बात रख सकते हैं.
यह भी पढ़िएः भतीजा-(कु)प्रबंधन... ममता बनर्जी ने अभिषेक को कैसे बना लिया अपनी कमजोरी?
टीएमसी के बागी विधायकों में शामिल मुस्तफिजुर रहमान ने कहा कि टीएमसी के 59 विधायकों ने हस्ताक्षर किया है. हम सभी ममता बनर्जी के खिलाफ नहीं है, लेकिन हम चाहते हैं कि किसी वरिष्ठ नेता को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए.
सत्ता से दूर होते ही TMC के भीतर का असंतोष सतह पर आ गया है और अब जिस तरह की खींचतान चल रही है, उसके चलते पार्टी टूट के कगार पर खड़ी है. TMC से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी बंगाल विधानसभा में दाखिल हुए. सूत्र की मानें तो बागी गुट की ओर से ऋतब्रत बनर्जी को TMC के नए नेता प्रतिपक्ष (LoP) के तौर पर पेश किया जा रहा है. यही नहीं टीएमसी के करीब 20 विधायक विधानसभा पहुंचे है. इस तरह से ममता बनर्जी की पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.