'कोतो टका बिक्री होले... गद्दार', TMC से बागी सयानी घोष को पब्लिक ने घेरा

सयानी घोष मंगलवार को बरुईपुर में रेप पीड़िता के परिवार से मिलने गई थीं. तभी उन्हें स्थानीय लोगों ने घेर लिया. जनता सयानी से सवाल पूछने लगी और 'गद्दार', 'बेईमान' कहकर चिल्लाने लगी. हालात बिगड़ता देख सयानी को तुरंत वहां से निकलना पड़ा.

Advertisement
सयानी घोष रेप पीड़िता के परिवार से मिलने गई थीं. (Photo: ITG) सयानी घोष रेप पीड़िता के परिवार से मिलने गई थीं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

सयानी घोष को मंगलवार को अपने लोकसभा क्षेत्र में तीखे विरोध का सामना करना पड़ा. सयानी के लिए जनता ने 'गद्दार', 'बेईमान' जैसे शब्दों का प्रयोग किया और यहां तक कहा कि उन्होंने बिकने के लिए कितने पैसे लिए? सयानी घोष जादवपुर संसदीय क्षेत्र के बरुईपुर में 12 साल की बच्ची से हुए कथित गैंगरेप के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचीं थीं. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भीड़ घोष के लिए 'गद्दार' और 'बेईमान' जैसे नारे लगाते हुए दिखे. जब वह उस इलाके में पहुंचीं, तो कुछ लोगों ने चिल्लाकर पूछा, 'तुम कितने में बिकीं?', 'बिकने के लिए कितने रुपये लिए.' प्रदर्शनकारियों ने उन्हें "दलबदलू" करार दिया. 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद जादवपुर की सांसद सयानी घोष ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ बागी 19 TMC सांसदों के साथ मिलकर NCPI में शामिल हो गईं. 

जब सयानी वहां से लोगों से मिल रही थीं, तो लोगों ने बेईमान-बेईमान के नारे लगाए. इस दौरान सयानी की सुरक्षा के लिए उनकी सिक्योरिटी टीम को दखल देना पड़ा. 

एक शख्स बार बार कह रहा था कि- 'कोतो टका बिक्री होले...', यानी कि कितने में बिक्री हुई है. 

हालत बिगड़ता देख सयानी घोष को तुरंत वहां से चली गईं. 

Advertisement

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए सयानी घोष ने कहा कि उन्होंने परिवार से मुलाकात की है. सयानी ने कहा कि रेप जैसी जघन्य वारदात 'योर रेप वर्सेज माई रेप' नहीं होता है. सयानी ने कहा कि वे माननीय सीएम से यही अपेक्षा करती हैं कि जांच हो और जो दोषी हो उन्हें कड़ी सजा मिले. 

सयानी ने कहा कि ये बहुत बड़ा रैकेट है, भले ही देखने में लग रहा हो कि इसमें तीन-चार लोग हैं. इससे हमारे घर की बच्चियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है. 

कई दलों के नेता परिवार से मिले

इससे पहले दिन में राज्य की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल और पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी के नेतृत्व में बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की. PTI की रिपोर्ट के अनुसार पॉल ने कहा कि परिवार प्रशासन द्वारा मामले को संभालने के तरीके से संतुष्ट है और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने भी बागी TMC नेताओं चंद्रिमा भट्टाचार्य और सेउली साहा के साथ परिवार से मुलाकात की और इसमें शामिल लोगों के लिए मौत की सजा की मांग की. 

बता दें कि ये बच्ची 4 जुलाई को लापता हो गई थी. 12 साल की इस लड़की का शव रविवार को सूर्यपुर हाट इलाके में एक बोरी में भरा हुआ मिला. बाद में सामने आए CCTV फुटेज में बच्ची को गायब होने से कुछ देर पहले आरोपी के साथ चलते हुए देखा गया. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »