कोलकाता में फिर गरजा बुलडोजर, बेलियाघाटा में अवैध निर्माण ध्वस्त, KMC का एक्शन

कोलकाता में अवैध रूप से बनाई जा रही इमारतों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर अपना कड़ा रुख अख्तियार किया है. रविवार सुबह नगर निगम के दस्ते ने भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में बेलियाघाटा, तिलजला और कसबा इलाकों में बुलडोजर चलाकर अवैध ढांचों को ढहाना शुरू कर दिया.

Advertisement
बंगाल के बेलियाघाटा में बुलडोजर एक्शन. (Photo: ITG) बंगाल के बेलियाघाटा में बुलडोजर एक्शन. (Photo: ITG)

तपस सेनगुप्ता

  • कोलकाता,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

कोलकाता में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी है. रविवार सुबह कोलकाता नगर निगम और स्थानीय पुलिस ने बेलियाघाटा, तिलजला और कसबा इलाकों में बुलडोजर एक्शन शुरू किया गया. बताया जा रहा है कि प्रशासन ने ध्वस्तीकरण अभियान रिहायशी इलाकों में बिना जरूरी कानूनी मंजूरी और नियमों का उल्लंघन करके किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ शुरू किया गया है.

Advertisement

इस बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान मौके पर किसी भी संभावित विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी और केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की गई है. इस प्रशासनिक अभियान के तहत विशेष रूप से बेलियाघाटा इलाके में राजू नस्कर नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से निर्मित की गई दो बड़ी इमारतों को बुलडोजर और कटर मशीनों की मदद से पूरी तरह से गिराया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement