अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में चलते हैं. जहां पुलिस अपराधियों पर गोली चलाती है. लेकिन अखिलेश यादव का आरोप है कि यूपी पुलिस की बंदूक तभी चलती है, जब सामने पिछड़ा, दलित या अल्पसंख्यक आरोपी हो. क्या ये आरोप सच्चे हैं? जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 साल के राज में हर दिन पांच एनकाउंटर का आंकड़ा है. और मुख्यमंत्री साफ कहते हैं कि माफिया हो या कानून को चुनौती देने वाला अपराधी उसे मिट्टी में मिलाया जाएगा.