उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. राज्य में 5 स्नातक और 6 शिक्षक सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। इस चुनाव में कुल मिलाकर 14 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. राज्य भर में कई सीटों पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच काफी सख्त और सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. विशेष रूप से सबसे हाई प्रोफाइल मुकाबला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राजनीतिक गढ़ गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक कोटे की सीट पर हो रहा है.